MP Teachers Protest: भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती चयनित कैंडिडेट्स का प्रदर्शन, पदवृद्धि की कर रहे मांग, नहीं बढ़ाएं तो भूख हड़ताल की चेतावनी

Published on 21 अग॰ 2026

MP Teachers Protest: पद वृद्धि की मांग को लेकर राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती 2025 के चयनित कैंडिडेट्स प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से वर्ग-2 और वर्ग-3 के ये अभ्यर्थी राजधानी पहुंचे और भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। 

वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने की मांग

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग शिक्षक भर्ती 2025 वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद वृद्धि को लेकर है। अभ्यर्थियों का कहना है कि मौजूदा पदों की संख्या काफी कम है, जबकि बड़ी संख्या में उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए हैं।

वर्ग-2 में 25 हजार पद बढ़ाने की मांग

अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती वर्ग-2 में 25 हजार अतिरिक्त पद बढ़ाने की मांग रखी है। उनका कहना है कि पदों की संख्या बढ़ने से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर मिल सकेगा।

वर्ग-3 में 3 हजार पद बढ़ाने की मांग

वहीं, शिक्षक भर्ती वर्ग-3 में 3 हजार पद बढ़ाने की मांग भी प्रदर्शनकारियों ने की है। अभ्यर्थियों ने सरकार से भर्ती प्रक्रिया में जल्द पद बढ़ाने का फैसला लेने की अपील की।

अनिश्चितकालीन आंदोलन और भूख हड़ताल की चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे चयनित अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। अभ्यर्थियों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन और भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी भी दी है। उनका कहना है कि सरकार जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय ले, ताकि भर्ती प्रक्रिया में अधिक युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके।

यह भी पढ़ें: MP Digital Farmer ID: किसानों के लिए जरूरी खबर, डिजिटल फार्मर ID के बिना नहीं मिलेगा 8 योजनाओं का लाभ, इस दिन तक ही बनेगी आईडी

क्यों विरोध कर रहे छात्र?

1. 900 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग
2. कटऑफ में बदलाव की मांग
3. नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग
4. 17 दिन से धरने पर बैठे हैं अभ्यर्थी
5. मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

ABVP पर उमंग सिंघार का बयान

DPI विवाद पर सियासत तेज हो गई है। इस पर उमंग सिंघार ने बयान दिया है कि युवाओं-शिक्षकों की याद अब आई हैं जब 70 हजार शिक्षक सड़कों पर हैं।  कंप्यूटर ऑपरेटर भी प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 13 प्रतिशत पद होल्ड होने का दावा किया है। साथ ही इसमें सरकार से तत्काल आदेश की मांग की है। 

प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 भर्ती में नियुक्ति की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने भोपाल स्थित लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) में प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें:Govt Employee PF Fraud: इस सरकारी विभाग के छोटे कर्मचारियों के PF खातों में 53 करोड़ से ज्यादा का फर्जीवाड़ा, बिना सत्यापन-फर्जी एडिटेड चालानों के आधार पर पूरा फ्रॉड

गुरुवार को किया था प्रदर्शन 

गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को DPI आयुक्त कार्यालय पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता आयुक्त के कैबिन में अंदर चले गए थे और वहां बैठकर नारेबाजी की थी। इससे कार्यालय में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी।

स्थिति बिगड़ती देख कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को आयुक्त के कैबिन से बाहर किया था। इस दौरान कार्यालय परिसर में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही थी।

प्रदर्शन के दौरानDPI आयुक्त अभिषेक सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ नीचे आए थे। ABVP कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति देने की मांग उठाई थी।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी नियुक्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। उन्होंने सरकार और शिक्षा विभाग से मामले में जल्द फैसला लेने की मांग की थी।

MP Student Union Elections: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने छात्रसंघ चुनाव के लिए नियुक्त किए प्रभारी,  भोपाल की जिम्मेदारी प्रकाश चौकसे को, अमन बजाज बने इंदौर के प्रभारी