MP Investment: सीएम मोहन यादव आंध्रप्रदेश में निवेशकों से मिले, बोले- एमपी में निवेश हर दृष्टि से देगा लाभ, टेक्सटाइल से लेकर ऊर्जा तक निवेश पर चर्चा

Published on 17 अक्टू॰ 2026

MP Investment: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं। सीएम विजयवाडा में निवेशकों से मिले और उनसे मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापना का आग्रह (MP Investment) किया। सीएम मोहन यादव ने कहा मध्यप्रदेश सरकार की औद्योगिक विकास की प्रोत्साहनकारी नीतियों के कारण निवेशकों द्वारा किए गए निवेश पर उन्हें हर स्थिति में लाभ होगा। 

विजयवाड़ा प्रवास के दौरान आज सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री विजय देवरकोंडा जी एवं अभिनेत्री श्रीमती रश्मिका मंदाना जी से सौजन्य भेंट हुई।

मध्यप्रदेश फिल्म शूटिंग के क्षेत्र में देश में एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। इस अवसर पर उन्हें प्रदेश की फिल्म-फ्रेंडली नीतियों से अवगत… pic.twitter.com/vW2Afg1MxY

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 17, 2026

उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निवेश के नए अवसरों और औद्योगिक साझेदारियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में हो रहे कार्यों की जानकारी निवेशकों को दी। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा में बताया कि मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश की व्यापक संभावनाओं और अनुकूल औद्योगिक वातावरण का लाभ सभी को मिल रहा है। राज्य सरकार की निवेश प्रोत्साहन की 25 सरलीकृत नीतियां विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आने में सहायक बन रही हैं। मध्यप्रदेश में धार जिले में पीएम मित्र पार्क और ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग इकाई में महत्वपूर्ण निवेश अब क्रियान्वयन की ओर है। हाल ही में जबलपुर-इंदौर औद्योगिक कॉरिडोर की योजना तैयार की गई है। यह कॉरिडोर प्रदेश के बड़े व्यापक भू-भाग की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेगा।

मुख्यमंत्री फिल्म स्टार से मिले

मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) की विजयवाड़ा में फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा एवं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से भी भेंट हुई। सीएम ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश फिल्म शूटिंग के क्षेत्र में देश में एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। प्रदेश की फिल्म-फ्रेंडली नीतियां, फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने में सफल हुई हैं।

MP Investment

निवेशकों को GIS 2027 का दिया आमंत्रण

मुख्यमंत्री (Mohan Yadav) ने निवेशकों को जीआईएस -2027 का आमंत्रण देते हुए आयोजन की रूपरेखा की जानकारी दी। जिसमें भोपाल में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपति और निवेशक एकत्र (MP Investment) होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025 में भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हुई थी। जिसमें 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए थे। इन प्रस्तावों में से एक तिहाई प्रस्तावों को धरातल पर उतारा जा चुका है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।

निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश को लेकर मुख्यमंत्री (Mohan Yadav) ने मोहन स्पिनटेक्स इंडिया लिमिटेड के संस्थापक एवं प्रबंध संचालक वी. सुधाकर चौधरी तथा अनंत लक्ष्मी स्पिनिंग मिल्स के अध्यक्ष सामिनेनी कोटेश्वर राव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों उद्योगपतियों को धार स्थित पीएम मित्रा पार्क और प्रदेश के कपास उत्पादक क्षेत्रों में इकाइयां स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। चर्चा में स्पिनिंग, होम टेक्सटाइल, बुनाई और प्रसंस्करण इकाइयों के लिए प्रदेश में उपलब्ध अवसरों पर विचार-विमर्श हुआ। चौधरी के साथ कृभको के अध्यक्ष के रूप में जैव-उर्वरक, कृषि आदान और कृषि लॉजिस्टिक्स में निवेश (MP Investment) की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

इन उद्योगपतियों से भी मुख्यमंत्री की बातचीत

कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेनाली डबल हॉर्स के प्रबंध संचालक मोहन श्याम प्रसाद के साथ प्रदेश के दलहन उत्पादक क्षेत्रों के समीप दाल मिल स्थापित करने की संभावनाओं पर संवाद हुआ। कॉन्टिनेंटल कॉफी के महाप्रबंधक मीनावल्ली बलराम से उत्तर और मध्य भारत के बाजारों में आपूर्ति के लिए मध्यप्रदेश में कॉफी ब्लेंडिंग, पैकिंग एवं वितरण केंद्र विकसित करने पर विचार-विमर्श किया गया।

इंजीनियरिंग क्षेत्र में क्रिस्टना इंजीनियरिंग वर्क्स के संचालक बी. राजा शेखर के साथ प्रदेश के सीमेंट, खनन और विद्युत उत्पादन क्षेत्रों की औद्योगिक आवश्यकताओं पर चर्चा हुई। इन उद्योगों के समीप कास्टिंग, मशीनिंग, कलपुर्जों और सर्विस सेंटर से संबंधित इकाइयों की स्थापना की संभावनाओं पर विचार किया (MP Investment) गया। रामकोर ग्रुप के अध्यक्ष के.वी.एस. प्रकाश राव से प्रदेश में वाणिज्यिक वाहनों और ट्रैक्टरों के डीलर नेटवर्क के विस्तार तथा ऑटो-सर्विस क्षेत्र में कौशल विकास पर चर्चा हुई।

सिंहस्थ 2028 को लेकर भी संवाद

सिंहस्थ 2028 के दृष्टिगत पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में निवेश को लेकर फॉर्च्यून मुरली ग्रुप के प्रबंध संचालक मुत्तवरपु मुरली (कृष्णा) से संवाद हुआ। मुख्यमंत्री (Mohan Yadav) ने उज्जैन, इंदौर और ओंकारेश्वर में होटल व्यवसाय एवं पर्यटन सुविधाओं के विकास की संभावनाओं (MP Investment) पर चर्चा की।

इन्फ्रास्ट्रेक्चर के उद्योग प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक

मुख्यमंत्री (Mohan Yadav) ने अधोसंरचना और नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के प्रमुख उद्योग प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। ऋत्विक प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर एवं लोकसभा सांसद डॉ. सी.एम. रमेश तथा कंपनी के कार्यकारी संचालक सी.एम. राजेश के साथ प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। कंपनी अधोसंरचना विकास, इंजीनियरिंग एवं निर्माण, सिंचाई, बांध निर्माण और नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्रों में कार्यरत है।

बोंडाडा ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक डॉ. बोंडाडा राघवेंद्र राव के साथ भी प्रदेश में निवेश के अवसरों पर विचार-विमर्श हुआ। समूह नवकरणीय ऊर्जा, सोलर परियोजनाओं, टेलीकॉम और रेलवे अधोसंरचना के क्षेत्रों में कार्य करता है। नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के प्रमोटर एवं संचालक सी. गोविंद विश्वेश से अधोसंरचना और नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं (MP Investment) पर चर्चा हुई। सीवीआर समूह से जुड़ी नवयुग इंजीनियरिंग एवं चिंता ग्रीन एनर्जी कंपनियां पुल, टनल, बंदरगाह, सिंचाई, सौर ऊर्जा, बैटरी भंडारण और पंप्ड स्टोरेज जैसे क्षेत्रों में सक्रिय हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Kabirdham Baiga Childrens Death Case: 5 बैगा बच्चों की मौत पर गरमाई सियासत, देवेंद्र यादव ने सरकार को घेरा, संतोष पांडेय बोले- फालतू बातें

आंध्र प्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष से भी भेंट

खाड़ी देशों के निवेशकों से संपर्क बढ़ाने के लिए आईडीएफआईसी, दुबई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  एस.एस. राजू से चर्चा की गई। इसमें खाड़ी देशों और प्रवासी भारतीयों के निवेश को प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ने की संभावनाओं पर विचार हुआ। इंटरनेशनल स्टार्टअप फाउंडेशन, मिडिल ईस्ट के अध्यक्ष रावुरी एस. राव के साथ मध्यप्रदेश के स्टार्टअप्स को खाड़ी देशों के निवेशकों और बाजारों से जोड़ने पर संवाद हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Mohan Yadav) ने आंध्र प्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री फेडरेशन के अध्यक्ष पोतलूरी भास्कर राव से भी भेंट की। उन्होंने राव को भोपाल में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 में व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ सहभागिता के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Mohan Yadav) की आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  पवन कल्याण से भी भेंट हुई। इसके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव के विजयवाडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट गन्नवरम (आंध्र प्रदेश) पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने पुष्प-गुच्छों से स्वागत किया।

ये खबर भी पढ़ें: Bansal Prime Bhopal: भोपाल के बिजनेस लैंडस्केप में नया अध्याय, प्रीमियम रिटेल और कॉरपोरेट स्पेस का नया Address