Most Wicket in Test Cricket: मिचेल स्टार्क ने तोड़ा कपिल देव का टेस्ट विकेटों का रिकॉर्ड

Published on 14 अग॰ 2026

क्रिकेट

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 14, 2026, 05:28 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन कपिल देव का टेस्ट विकेटों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Image

मिचेल स्टार्क

Photo :

AP

डार्विन: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्कबांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन टेस्ट क्रिकेट इतिहास के बांए हाथ के सफल गेंदबाज बने थे। इसके एक दिन बाद उन्होंने कपिल देव का विकेटों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को पहले टेस्ट के दूसरे दिन स्टार्क ने लिट्टन दास को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। लिट्टन स्टार्क के टेस्ट करियर की 435वां शिकार बने। कपिल देव ने 434 विकेट टेस्ट करियर में अपने नाम किए थे। स्टार्क टेस्ट क्रिकेट इतिहास के 11वें सफल गेंदबाज बन गए हैं। टॉप-10 में एंट्री और डेल स्टेन की बराबरी करने से 4 विकेट दूर हैं।

ऐसा रहा है स्टार्क का टेस्ट करियर

स्टार्क ने ये उपलब्धि अपने करियर के 106वें टेस्ट की 203वीं पारी में गेंदबाजी करते हुए हासिल की है। स्टार्क ने 435 टेस्ट विकेट 26.54 के औसत से अपने नाम किए हैं। 58 रन देकर 7 विकेट उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। स्टार्क ने पारी में 18 बार पांच या उससे ज्यादा और तीन बार मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। कपिल देव ने 131 टेस्ट की 227 पारी में 29.64 के औसत से 434 विकेट अपने नाम किए थे। कपिल देव को स्टार्क ने 25 टेस्ट और 24 पारी के अंतर से पीछे छोड़ा है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में स्टार्क से ज्यादा विकेट मुथैया मुरलीधरन(800), शेन वॉर्न (708), जेम्स एंडरसन (704), अनिल कुंबले (619), स्टुअर्ट ब्रॉड (604), नाथन लॉयन(568), ग्लेन मैक्ग्रा(563), रविचंद्रन अश्विन (537), कर्टनी वॉल्श(519), डेल स्टेन(439) ने चटकाए हैं। स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट क्रिकेट में चौथे सबसे सफल गेंदबाज हैं।

Navin Chauhan

नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket

End of Article