बालाकोट एयरस्ट्राइक के हीरो और भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान अब एक नई पारी शुरू कर रहे हैं. उन्होंने वायुसेना से VRS लेने के बाद गोवा की प्राइवेट एयरलाइन 'फ्लाई91' में बतौर कमर्शियल पायलट जॉइन किया है.
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान अब एक प्राइवेट एयरलाइन में पायलट की भूमिका में नजर आएंगे। वायुसेना से वॉलंटरी रिटायरमेंट (VRS) लेने के बाद उन्होंने गोवा की रीजनल एयरलाइन 'फ्लाई91' (Fly91) में बतौर कमर्शियल पायलट जॉइन कर लिया है।
अभिनंदन वर्धमान वही विंग कमांडर हैं, जो बालाकोट एयरस्ट्राइक के दौरान पाकिस्तान में पकड़े गए थे और बाद में भारत को सौंपे गए थे। उनकी बहादुरी की चर्चा पूरे देश में हुई थी। बाद में उन्हें ग्रुप कैप्टन के पद पर प्रमोट किया गया और देश ने उन्हें वीर चक्र से सम्मानित भी किया।
यह मामला 2019 का है, जब जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के जवाब में 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। इसी ऑपरेशन के दौरान अभिनंदन, जो उस समय श्रीनगर के 51 स्क्वाड्रन में विंग कमांडर थे, ने अपने मिग-21 विमान से पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट को मार गिराया था।
पाकिस्तानी विमान भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की फिराक में थे, लेकिन अभिनंदन ने अपनी जान की परवाह किए बिना उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान उनका विमान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में कंट्रोल लाइन के पास क्रैश हो गया और उन्हें पाकिस्तानी सेना ने हिरासत में ले लिया।
पाकिस्तानी सेना की हिरासत में होने के बावजूद अभिनंदन ने जो हिम्मत और देशभक्ति दिखाई, उसकी पूरी दुनिया में तारीफ हुई। भारत के जबरदस्त कूटनीतिक और राजनीतिक दबाव के चलते पाकिस्तान को तीन दिन के अंदर ही अभिनंदन वर्धमान को रिहा करना पड़ा। 2021 में, देश ने उनकी बहादुरी के लिए उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया। बाद में उन्हें ग्रुप कैप्टन के पद पर प्रमोशन भी मिला।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।