भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान बनी Maruti Dzire, Honda Amaze ने मारी सबसे बड़ी छलांग| Navbharat Live

Published on 25 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 25, 2026 | 06:17 PM IST

विज्ञापन

सार

Sedan Sales June 2026: कार बाजार में SUV का दबदबा लगातार बढ़ रहा है लेकिन सेडान कारों की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है। देखा जा रहा है कि जून 2026 की सेल्स रिपोर्ट इस बात की साफ गवाही दे रही है।

Maruti Dzire becomes India best-selling sedan Sales June 2026

Sedan Sales June 2026 (Source. Gemini)

विस्तार

Car Sales June 2026 In India: भारत के कार बाजार में SUV का दबदबा लगातार बढ़ रहा है लेकिन सेडान कारों की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है। देखा जा रहा है कि जून 2026 की सेल्स रिपोर्ट इस बात की साफ गवाही दे रही है। जिसमें साफ आंकड़े बताते है कि पिछले साल की तुलना में इस बार सेडान सेगमेंट में शानदार बढ़त दर्ज की गई है। वहीं खास बात यह रही कि Maruti Suzuki Dzire ने एक बार फिर सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान का ताज अपने नाम कर लिया है। जबकि Honda Amaze ने सालाना आधार पर सबसे तेज ग्रोथ हासिल करते हुए अपने नाम को आगे किया।

जून 2026 में 10% बढ़ी सेडान कारों की बिक्री

जानकारी में सामने आया है कि जून 2026 में देशभर में कुल 31,183 सेडान कारों की बिक्री हुई जबकि जून 2025 में यह आंकड़ा 28,335 यूनिट का ही बना था। जिसका सीधा मतलब है कि इस सेगमेंट में 10.05 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं कुल 2,848 अतिरिक्त यूनिट्स की बिक्री यह संकेत देती है कि भारतीय ग्राहक अब भी स्टाइल, कम्फर्ट और बेहतर ड्राइविंग अनुभव के लिए सेडान कारों को पसंद कर रहे हैं।

सेडान सेल्स रिपोर्ट

रैंक कार मॉडल बिक्री (यूनिट्स) YoY ग्रोथ
1. Maruti Suzuki Dzire 17,899 +15.60%
2. Hyundai Aura 5,977 +10.42%
3. Honda Amaze 2,937 +29.16%
4. Volkswagen Virtus 1,195 -32.79%
5. Skoda Slavia 1,083 +20.87%
6. Honda City 745 +5.08%
7. Tata Tigor / Tigor EV 602
8. Hyundai Verna -31.86%
9. Toyota Camry 191 +6.11%

Maruti Dzire का जलवा, अकेले 57% बाजार पर कब्जा

आंकड़ो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि Maruti Suzuki Dzire ने जून 2026 में 17,899 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की जो पिछले साल के मुकाबले 15.60 प्रतिशत ज्यादा है। इस लिस्ट में सिर्फ Dzire ने ही पूरे सेडान सेगमेंट की 57.40 प्रतिशत हिस्सेदारी अपने नाम कर ली है। वहीं यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में Maruti Suzuki की पकड़ अब भी बेहद मजबूत है। वहीं दूसरे नंबर पर Hyundai Aura रही जिसकी 5,977 यूनिट्स बिकीं की जो उसकी सालाना बिक्री में 10.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दिखाती है।

सम्बंधित ख़बरें

Honda Amaze बनी सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली सेडान

वहीं लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही Honda Amaze ने सभी को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। जिसमें जून 2026 के आंकड़ो में देखा जा रहा है कि इसमें 2,937 यूनिट्स की बिक्री हुई जो पिछले साल की तुलना में 29.16 प्रतिशत अधिक है। यह इस सूची में शामिल सभी वॉल्यूम सेडान कारों में सबसे बड़ी सालाना ग्रोथ के रूप में दर्ज कि गई है।

इसके अलावा लिस्ट में Volkswagen Virtus का नाम भी शामिल है जिसकी बिक्री 32.79 प्रतिशत गिरकर 1,195 यूनिट्स रह गई जो सबसे बड़ी गिरावट के तौर पर देखी जा रही है। लेकिन मिड-साइज सेडान सेगमेंट में Virtus अब भी शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर Skoda Slavia ने 20.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,083 यूनिट्स बेचीं है।

ये भी पढ़े: Traffic Jam में फुटपाथ पर बाइक चढ़ाना पड़ सकता है भारी, कोर्ट चालान, जुर्माने और जेल का भी खतरा

इन सेडान कारों का भी रहा मिला-जुला प्रदर्शन

इसके अलावा देखा जजा रहा है कि लिस्ट में Honda City की 745 यूनिट्स बिकीं और इसमें 5.08 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं Tata Tigor/Tigor EV की बिक्री घटकर 602 यूनिट्स रह गई है। इतना ही नहीं Hyundai Verna की बिक्री में 31.86 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई जबकि Toyota Camry ने 191 यूनिट्स की बिक्री के साथ 6.11 प्रतिशत की हल्की बढ़त हासिल की है।

ऐसे में जून 2026 के आंकड़े देखते हुए यह तो साफ तौर पर दिख रहा है कि SUV की मांग तेजी से बढ़ रही हो लेकिन सही कीमत, बेहतर माइलेज और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू के दम पर सेडान कारें आज भी भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं।

Follow Navbharatlive whatsapp