Maruti Baleno Facelift: 5 सितंबर को मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट लॉन्च होने जा रही है जिसमें नए कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
-1787300423916_m.webp)
Image: Harsh Vlogs/Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki ने फरवरी 2022 में प्रीमियम हैचबैक Baleno का दूसरे जनरेशन मॉडल लॉन्च किया था और तब से इसे कोई अपडेट नहीं मिला है। हालांकि, Fronx के रूप में Baleno का कूपे क्रासवर्ड वर्जन मिला लेकिन प्रीमियम हैचबैक वैसी की वैसी ही रही है। Baleno Facelift 5 सितंबर 2026 को लॉन्च होगी जो इसका पहला अपडेट होगा। इस प्रीमियम हैचबैक की अभी टेस्टिंग चल रही है।
कैसा हो सकता है डिजाइन?
Maruti Suzuki द्वारा अपनाए जाने वाले अपडेट ट्रेंड को देखते हुए Baleno Facelift एक छोटे कॉस्मेटिक अपडेट होने की उम्मीद है। इसके फ्रंट में थोड़ा बदलाव किया जा सकता है जहां Maruti थोड़े बदले हुए हेडलाइट्स, ग्रिल के साथ-साथ फ्रंट बंपर और फॉग लाइट्स दे सकती है।
साइड प्रोफाइल कैसा होगा?
कार की साइड की बनावट बिल्कुल वैसी ही रखी जाएगी और Baleno Facelift में मौजूदा मॉडल जैसी ही डिटेल्स रखी जाएंगी। इसमें पारंपरिक होर हैंडल्स, दोनों फ्रंट दरवाजों पर रिक्वेस्ट सेंसर, हल्के कलर के टिंट के साथ UV कट विंडोज और क्रोम हेडलाइट्स शामिल हो सकते हैं। साथ ही, नई बलेनो फेसलिफ्ट में नए अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं।
रियर डिजाइन और फीचर्स
इसमें रियर में चीजें मौजूदा मॉडल के जैसा ही रहने की उम्मीद है। टेल-लाइट्स और टेलगेट को बरकरार रखे जाने की संभावना है लेकिन पीछे की तरफ नए बंपर मिल सकते हैं। Brezza Facelift के साथ भी ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिला था। जिस यूनिट की तस्वीरें सामने आई थीं वह पूरी तरह से कवर की हुई थी। बता दें कि, Maruti Suzuki नई Baleno के साथ नए कलर का विकल्प भी दे सकती है।
इंटीरियर में बदलाव
अंदर की तरफ Maruti Baleno Facelift में मौजूदा 9-इंच यूनिट की जगह बड़ी 10.1 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी जा सकती है। यह स्क्रीन सबसे पहले Victoris के साथ पेश की गई थी और यह वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करती है। साथ ही, इसमें नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल भी आ सकता है।
इसके अलावा, इसमें वायरलेस चार्जिंग पैड, फ्रंट और रियर आर्मरेस्ट, ऑटो-डिमिंग IRVM, क्रूज कंट्रोल, LED लाइटिंग और MID स्क्रीन जैसे कई फीचर्स के भी मिलने की उम्मीद है।
इंजन और परफॉर्मेस
बोनट के नीचे Baleno Facelift में नया Z-सीरीज 1.2 लीटर 3-सिलिंडर NA पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो मौजूदा K-Series 1.2 लीटर 4-सिलिंडर NA पेट्रोल इंजन की जगह लेगा। यह इंजन सबसे पहले Swift में आया था और Dzire में भी दिया गया है। हालांकि, इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद कम ही है।