Lucknow CBI Action: केंद्रीय जांच ब्यूरो (Lucknow CBI Action CBI) ने रिश्वतखोरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (Lucknow CBI Action ED) के लखनऊ जोनल ऑफिस से जुड़े एक अधिकारी और हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। CBI के मुताबिक दोनों आरोपियों को 5 लाख रुपए की रिश्वत (Lucknow CBI Action Bribe) लेते हुए पकड़ा गया। आरोप है कि ED से जुड़े एक मामले में मदद करने के नाम पर रिश्वत की रकम मांगी गई थी।
जांच में मदद के नाम पर मांगी थी रिश्वत
CBI की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, शिकायतकर्ता के पिता को (Lucknow CBI Action ED) ED के लखनऊ जोन से जुड़े एक मामले में अगस्त और सितंबर 2026 में दो समन मिले थे। आरोप है कि इसके बाद ED के हेड कांस्टेबल ने मामले में मदद करने के नाम पर शिकायतकर्ता के पिता से रिश्वत की मांग की।
यह भी पढ़ें: Imran Masood Detained: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद हिरासत में, जामिया में छात्रों के प्रदर्शन में पहुंचे थे
CBI ने बिछाया ट्रैप
शिकायत मिलने के बाद CBI ने 23 अक्टूबर को ट्रैप (Trap Operation) लगाया। जांच एजेंसी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान ED लखनऊ जोन में तैनात हेड कांस्टेबल को 5 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोप है कि यह रकम ED अधिकारी के कहने पर शिकायतकर्ता के पिता के पक्ष में मदद करने के लिए ली जा रही थी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Top 5 Finalists: बिग बॉस 20 के टॉप-5 फाइनलिस्ट कौन? उदिति सिंह ने बताए पांच नाम, ये हैं मजबूत दावेदार
ED के दो कर्मचारियों पर कार्रवाई
CBI के मुताबिक इस मामले में ED के हेड कांस्टेबल के साथ एक अन्य (Lucknow CBI Action ED) ED अधिकारी को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों की पोस्टिंग ED के लखनऊ जोनल ऑफिस में बताई गई है। CBI ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: CJP Protest Strategists: सीजेपी के आंदोलन के ये हैं रणनीतिकार! प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कौन तय करता है आंदोलन की रणनीति
CBI की कार्रवाई से मचा हड़कंप
CBI ने भ्रष्टाचार (Corruption) के खिलाफ अपनी कार्रवाई के तहत यह ट्रैप ऑपरेशन किया है। (Lucknow CBI team) एजेंसी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और इस दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ CBI की जांच जारी है और मामले में अन्य अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है।
यह भी पढ़ें: Bilaspur Railway Station: बिलासपुर रेलवे स्टेशन का वीडियो वायरल, प्लेटफॉर्म-1 पर घूमते दिखे सांड और कुत्ते, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल
लेखक
![]()