Aug 21, 2026 02:26 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- अगर आपके घर में इंडेन, भारत गैस, एचपी गैस का सिलेंडर आता है तो 23 अगस्त 2026 की तारीख को न भूलें
- एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी की आखिरी तारीख 23 अगस्त है
- अगर आपने अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं की है तो तुरंत कर ले

A Bharat Petroleum Corporation worker transports liquefied petroleum gas (LPG) cylinders in Mumbai on April 14, 2026. (Photo by Indranil MUKHERJEE / AFP)
अगर आपके घर में इंडेन, भारत गैस, एचपी गैस का सिलेंडर आता है तो 23 अगस्त 2026 की तारीख को न भूलें। एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी की आखिरी तारीख 23 अगस्त है। अगर आपने अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं की है तो तुरंत कर ले। ई-केवाईसी पेंडिंग रहने पर कनेक्शन पर अस्थायी रोक लग सकती है। घरेलू दर पर एलपीजी सिलेंडर लेने में दिक्कत आ सकती है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि कनेक्शन हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। ई-केवाईसी पूरा करने के बाद इसे दोबारा नियमित किया जा सकता है।
घर बैठे मोबाइल से हो जाएगी ई-केवाईसी
अच्छी बात यह है कि इसके लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगाना जरूरी नहीं है। तीनों बड़ी एलपीजी कंपनियां डिजिटल माध्यम से ई-केवाईसी और आधार ऑथेंटिकेशन की सुविधा देती हैं। एचपीसीएल भी अपनी जानकारी में बताता है कि ग्राहक एलपीजी कनेक्शन के लिए खुद आधार ऑथेंटिकेशन पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास आधार नंबर, एलपीजी कनेक्शन से जुड़ा मोबाइल नंबर, एलपीजी कन्यज्यूमर नंबर या एलपीजी आईडीे और स्मार्टफोन होना चाहिए। फेस ऑथेंटिकेशन के लिए आधार फेस आरडी ऐप की जरूरत पड़ सकती है।
इंडेन वालों को क्या करना होगा?
इंडेन ग्राहक इंडियन ऑयल वन (इंडियन ऑयल ONE) ऐप खोलकर अपने एलपीजी कनेक्शन से लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद ई-केवाईसी या आधार ऑथेंटिकेशन का विकल्प तलाशें। जरूरत पड़ने पर अपना एलपीजी आईडी लिंक करें। आधार ऑथेंटिकेशन के लिए सहमति देने के बाद FaceRD ऐप के जरिए फेस स्कैन पूरा करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऐप में ई-केवाईसी का स्टेटस जरूर चेक करें। इंडियन ऑयल अपनी वेबसाइट पर एलपीजी ग्राहकों के लिए ऑनलाइन सर्विस और सहायता देता है।
भारत गैस वालों का ऐसे होगा काम
भारत गैस ग्राहक Hello BPCL ऐप के जरिए ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। मोबाइल नंबर से लॉगिन करने के बाद अपने एलपीजी कनेक्शन को चुनें और आधार ऑथेंटिकेशन का विकल्प देखें। इसके बाद ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन जैसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
एचपी गैस ग्राहक क्या करें?
एचपी गैस ग्राहक HP Pay ऐप या उपलब्ध आधार ऑथेंटिकेशन सुविधा के जरिए अपना ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं। एचपीसीएल के मुताबिक Aadhaar को एलपीजी खाते से लिंक करना सब्सिडी पाने के लिए जरूरी है और कंपनी ने ग्राहकों के लिए खुद आधार ऑथेंटिकेशन करने की सुविधा उपलब्ध कराई है।
23 अगस्त के बाद क्या होगा?
अगर ई-केवाईसी पेंडिंग रह जाता है तो एलपीजी कनेक्शन पर अस्थायी रोक लग सकती है। ऐसी स्थिति में घरेलू दर पर सिलेंडर लेने में परेशानी हो सकती है। हालांकि, इसे स्थायी रूप से कनेक्शन खत्म होना नहीं समझें। ई-केवाईसी पूरा करने के बाद कनेक्शन को फिर से नियमित कराया जा सकता है।
इसलिए आखिरी दिन का इंतजार करने के बजाय आज ही अपने एलपीजी ऐप में जाकर ई-केवाईसी का स्टेटस चेक कर लें। अगर पहले से ई-केवाईसी पूरा है तो दोबारा करने की जरूरत नहीं है। किसी अनजान लिंक या वेबसाइट पर आधार या ओटीपी की जानकारी शेयर न करें। जरूरत पड़ने पर अपनी गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ग्राहक सेवा से ही जानकारी लें। इंडियन ऑयल की एलपीजी हेल्पलाइन 1800-2333-555 है, जबकि एचपीसीएल भी एलपीजी सहायता के लिए यही टोल-फ्री नंबर और 1906 इमरजेंसी हेल्पलाइन देता है।
