Lightning Strike Korba: रोपा लगा रहे थे किसान, तभी आसमान से बरपी आफत... पलभर में हो गई कई किसानों की मौत, मची चीख पुकार
Lightning Strike Korba: रोपा लगा रहे थे किसान, तभी आसमान से बरपी आफत... पलभर में हो गई कई किसानों की मौत, मची चीख पुकार /image: AI Generated
Modified Date: July 25, 2026 / 11:46 pm IST
Published Date: July 25, 2026 11:45 pm IST
HIGHLIGHTS
- कोरबा के सलोरा-छुरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत
- धान की रोपाई के दौरान 25-30 किसान खेत में कर रहे थे काम
- कटघोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की
कोरबा। Lightning Strike Korba: छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन के साथ ही कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई नदी-नाले उफान पर है। इसी बीच कोरबा जिले में आफत की बारिश ने तीन लोगों की जान ले ली। बताया जा रहा है कि कटघोरा थाना क्षेत्र के सलोरा छुरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे तीन किसानों की मौत हो गई। घटना से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
25-30 किसान खेत में कर रहे थे काम
Lightning Strike Korba मिली जानकारी के अनुसार, घटना सलोरा छुरी इलाके की है। शनिवार को गांव के 25 से 30 लोग एक साथ खेत में रोपा का काम कर रहे थे। दोपहर बाद अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आए तीन किसान झुलस गए। घटना के बाद खेत में चीख पुकार मच गई। वहां मौजूद अन्य अन्य किसानों ने आनन-फानन में तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
तीनों मृतक छुरी गांव के निवासी थे
Lightning Strike Korba मृतकों की पहचान बहुरंन पाटले, लक्ष्मी चंद पटेल और श्याम साहू के रूप में हुई है। तीनों छुरी गांव के निवासी थे और आपस में रिश्तेदार भी थे। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें
- Dharmendra Pradhan Resignation News: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, नीट पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी की बड़ी जीत
- Deepak Baij on Dharmendra Pradhan Resign: ‘इतना पर्याप्त नहीं’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CG कांग्रेस का हमला, कहा- ‘मोदी सरकार ने दबाव में दिलवाया इस्तीफा’
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: यह घटना कहां हुई?
उत्तर: यह घटना कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के सलोरा-छुरी गांव में हुई।
प्रश्न 2: हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?
उत्तर: आकाशीय बिजली गिरने से तीन किसानों की मौत हो गई।
प्रश्न 3: मृतकों की पहचान क्या है?
उत्तर: मृतकों की पहचान बहुरंन पाटले, लक्ष्मी चंद पटेल और श्याम साहू के रूप में हुई है।
प्रश्न 4: हादसा कैसे हुआ?
उत्तर: किसान खेत में धान की रोपाई कर रहे थे, तभी तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई।
प्रश्न 5: पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
उत्तर: कटघोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.