लखनऊ में LIC एजेंट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर: सिर को छूकर निकली गोली, हाथ में भी लगी; हमलावर मौके से भागे - Lucknow News

Published on 11 सित॰ 2026
  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Crime: LIC Agent Shot In Malihabad | Attackers Flee | Critical

दीपक द्विवेदी | मलिहाबाद2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के मलिहाबाद में एक LIC एजेंट को घेरकर उस पर 2 युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ढेंढेमऊ गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने एक दुकान के बाहर एजेंट पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दोनों हमलावर भाग गए। फायरिंग में बीमा एजेंट गंभीर रूप से घायल हो गया है। एक गोली सिर को छूकर निकल गई, एक गोली हाथ में भी लगी है।

LIC एजेंट समेंद्र यादव (36) सैफलपुर गांव का रहने वाला है। वह घर से 10 किमी दूर ढेंढेमऊ में मोबाइल की दुकान पर गया था। वहां घात लगाए खड़े दोनों युवकों ने उसे घेर लिया और उस पर गोली चला दी। गोली की सूचना पर एजेंट के घरवाले भी मौके पर पहुंचे। सड़क किनारे घायल पड़े समेंद्र को मलिहाबाद सीएचसी ले गए। वहां फर्स्ट एड कर उसे ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

3 तस्वीरें देखिए-

बीमा एजेंट को घरवालों ने सीएचसी मलिहाबाद पहुंचाया। वहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

बीमा एजेंट को घरवालों ने सीएचसी मलिहाबाद पहुंचाया। वहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायल समेंद्र को घरवालों ने सीएचसी पहुंचाया। यहां फर्स्ट एड के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायल समेंद्र को घरवालों ने सीएचसी पहुंचाया। यहां फर्स्ट एड के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी आई हैं। एक में हमलावर समेंद्र के माथे पर गोली मारकर पैदल भागते और दूसरे में साथी के साथ बाइक से भागते दिखा।

घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी आई हैं। एक में हमलावर समेंद्र के माथे पर गोली मारकर पैदल भागते और दूसरे में साथी के साथ बाइक से भागते दिखा।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस, दहशत का माहौल

सरेराह हुई इस फायरिंग की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मलिहाबाद थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

एसीपी मलिहाबाद ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि युवक को गोली लगी है। परिवार उसके साथ में है। परिजनों से बात की जा रही है। उनसे शिकायत लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति शादीशुदा है।

हमलावर ने माथे पर गोली मारी। उसका एक युवक इंतजार कर रहा था। फायरिंग के बाद हमलावर भागते आया तो दूसरा युवक भी उसके साथ भाग निकला।

हमलावर ने माथे पर गोली मारी। उसका एक युवक इंतजार कर रहा था। फायरिंग के बाद हमलावर भागते आया तो दूसरा युवक भी उसके साथ भाग निकला।

साले की गर्भवती पत्नी की मौत से जुड़ रही कड़ी

बीते 25 मई को समेंद्र के साले सुधीर यादव की पत्नी रूपांशी यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह 3 महीने की गर्भवती थी। पुलिस सुमेंद्र पर की गई फायरिंग की कड़ियां उस घटना से भी जोड़ रही है। यह आशंका है कि रूपांशी की मौत के बाद मायकेवाले उसके ससुरालियों के साथ समेंद्र से भी रंजिश रखने लगे हों। जांच की जा रही है।

बता दें कि घटनास्थल ढेंढेमऊ के पास ही समेंद्र के साले की ससुराल है। आज समेंद्र उधर ही अपने घर से करीब 10 किमी दूर गया हुआ था। इसी में रंजिश रखने वालों को मौका मिल गया और वे गोली मारकर भाग गए।

हमलावर युवकों ने अपनी बाइक थोड़ी दूर पर खड़ी कर रखी थी। वहां दौड़ते हुए जाकर दोनों बाइक पर बैठे और वारदात वाली जगह से भाग गए।

हमलावर युवकों ने अपनी बाइक थोड़ी दूर पर खड़ी कर रखी थी। वहां दौड़ते हुए जाकर दोनों बाइक पर बैठे और वारदात वाली जगह से भाग गए।

घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आईं

घटना से जुड़ी कुछ सीसीटीवी फुटेज भी आई हैं। एक फुटेज में हमलावर समेंद्र के माथे पर गोली मारकर पैदल भागते और दूसरे में साथी के साथ बाइक से भागते दिखा। पहली फुटेज में हमलावर ने समेंद्र के माथे पर गोली मारी। कुछ दूर पर एक युवक उसका इंतजार कर रहा था।

फायरिंग के बाद हमलावर भागते आया तो दूसरा युवक भी उसके साथ भाग निकला। हमलावर युवकों ने अपनी बाइक थोड़ी दूर पर खड़ी कर रखी थी। वहां दौड़ते हुए जाकर दोनों बाइक पर बैठे और वारदात वाली जगह से भाग गए।

5 साल पहले हुई थी शादी, 4 साल का बेटा

बीमा एजेंट समेंद्र तीन भाई है। अमरेंद्र बड़ा, घायल समेंद्र मझला और नरेंद्र यादव छोटा है। समेंद्र की शादी करीब 5 साल पहले भुलभुला गांव की नेहा यादव से हुई थी। दोनों का 4 साल का बेटा है। इस घटना के बाद समेंद्र के पिता उमाशंकर यादव, उसकी पत्नी नेहा और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।

11 मई को इसी गांव में ठेके के सेल्समैन की हत्या हुई

मलिहाबाद थाना क्षेत्र के इसी ढेंढेमऊ गांव में बीते 11 मई को देसी शराब के ठेके के सेल्समैन अजय कुमार जायसवाल उर्फ रिंकू जायसवाल (35) की लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद ठीक 4 महीने बाद आज 11 सितंबर को भी इसी गांव में LIC एजेंट को गोली मार दी गई।

------------------------

यह खबर भी पढ़िए-

जौनपुर में ट्रक ड्राइवर की सरिया से पीटकर हत्या : सैलून से दोस्त के साथ लौट रहा था; घरवालों ने सड़क पर लाश रखकर जाम लगाया

जौनपुर में शुक्रवार सुबह 9 बजे 28 साल के ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक अपने दोस्त के साथ सैलून से बाल-दाढ़ी बनवाकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए हमलावरों ने दोनों को रोक लिया।

हमलावरों ने पहले दोस्त पर रॉड से हमला किया। इसके बाद ड्राइवर को घेर लिया और सरिया-डंडे से बेरहमी से पीटा। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से गुस्साए घरवालों और ग्रामीणों ने जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब 4 घंटे तक सड़क पर आवाजाही बंद रही। ग्रामीण आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर रहे थे। (पूरी खबर पढ़िए)

.

खबरें और भी हैं...

  • बात खरी है

    गर्मी-गुस्सा उतार देंगे मंत्री ओम प्रकाश राजभर: BJP विधायक की एक बीघा जमीन चोरी, माफिया के बेटे को GEN-Z में दिखे जयंत चौधरी

    BJP विधायक की एक बीघा जमीन चोरी, माफिया के बेटे को GEN-Z में दिखे जयंत चौधरी|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar2:02
    • कॉपी लिंक

    शेयर