Kolkata Durga Puja Pandal Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शनिवार रात चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 17 लोगों की मौत हुई है, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 13 महिलाएं, 3 पुरुष और एक बच्चा शामिल है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पंडाल में अचानक मची भगदड़
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चोरबागान पंडाल में भारी भीड़ जमा थी। (Kolkata Durga Puja Pandal Stampede) इसी दौरान पंडाल के एक हिस्से के स्ट्रक्चर के टूटने की आशंका जताई जा रही है, जिसके बाद भगदड़ मच गई। चश्मदीदों के मुताबिक, पंडाल से बाहर निकलने का रास्ता भी काफी संकरा था।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल कॉलेज में 40 से 50 लोगों के पहुंचने की जानकारी सामने आई है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/17/kolkata-durga-puja-pandal-stampede-2026-10-17-23-36-04.jpeg)
यह भी पढ़ें: CG Liquor Scam: आबकारी अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड, EOW-ACB की जांच के बाद कार्रवाई
अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री
हादसे के बाद मुख्यमंत्री अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। (Kolkata Durga Puja Pandal Stampede) उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों को थाने बुलाने के निर्देश दिए हैं। कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
बंगाल सरकार की ओर से लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 18003455678 भी जारी किया गया है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Online Satta Case: रायपुर ऑनलाइन सट्टा मामला, बाबू खेमानी की 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश
91 साल पुराना है चोरबागान का पंडाल
चोरबागान का दुर्गा पूजा पंडाल इस साल अपने अनोखे 'बियांड साउंड' (Beyond Sound) थीम को लेकर चर्चा में था। (Kolkata Durga Puja Pandal Stampede) इस पंडाल को 91 साल पूरे हो चुके हैं। पंडाल का डिजाइन 360 डिग्री कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया था, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए गोलाकार ऊंचा गलियारा बनाया गया था।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इसी गलियारे में हादसा हुआ। पंडाल का उद्देश्य रोजमर्रा के शोर से दूर आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराना था। इसे कलाकार सुशांत शिबानी पॉल ने तैयार किया था।
यह भी पढ़ें: Bansal Prime Bhopal: भोपाल के बिजनेस लैंडस्केप में नया अध्याय, प्रीमियम रिटेल और कॉरपोरेट स्पेस का नया Address
यह भी पढ़ें: CG Fake Transfer Order: 19 शिक्षकों का ट्रांसफर आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का दुरुपयोग
लेखक
![]()