KBC को अलविदा कहेंगे अमिताभ बच्चन? इशारों-इशारों में कही ये बात

Published on 9 सित॰ 2026

Kaun Banega Crorepati: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन 2 दशकों से भी ज्यादा दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. सिर्फ एक अभिनेता के तौर पर ही नहीं बल्कि होस्ट बनकर भी दर्शकों के दिल पर राज कर रहे हैं. अमिताभ बच्चन क्वीज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में लंबे समय से नजर आ रहे हैं. अब एक्टर शो का 18वां सीजन होस्ट कर रहे हैं. इस बीच बिग बी ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में केबीसी से दूर होने का संकेत दे दिया है, जिसे सुनकर उनके फैंस भी काफी भावुक हो गए हैं.

जी हां, अमिताभ बच्चन ने अपने एक हालिया ब्लॉग में इशारों-इशारों में शो से दूर होने की इच्छा जाहिर की है. उन्होंने बताया कि कंटेस्टेंट्स की दर्दभरी कहानियां सुनना उनके लिए अब काफी मुश्किल होता जा रहा है. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं बिग बी ने और क्या-क्या लिखा है?

ये भी पढ़ें: Ammy Virk: हम पूरी तरह सुरक्षित हैंकनाडा में हुई फायरिंग पर एमी विर्क के पिता ने दिया अपडेट

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में क्या लिखा?

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसी गंभीर निजी कहानियां लेकर आते हैं कि उनके लिए अपनी भावनाओं को संभालना ही नहीं, बल्कि शो की मेजबानी जारी रखना भी मुश्किल हो जाता है. मैं इस बारे में ज्यादा नहीं कहूंगा, क्योंकि इससे उस समझ पर असर पड़ सकता है जो एक होस्ट चैनल के साथ शेयर करता है. लेकिन यह अनुभव दिल तोड़ने वाला रहा है. अब मेरा मन रिटायर होने का करता है. देर हो चुकी है और रात बुला रही है.

Bigg B Blog

18 साल से केबीसी होस्ट कर रहे बिग बी

अमिताभ बच्चन साल 2000 में KBC की शुरुआत से ही इस शो का चेहरा रहे हैं. हालांकि, शो के तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था. इसके अलावा अमिताभ लगातार इस क्विज शो की मेजबानी करते आए हैं और दर्शकों के बीच उनकी खास पहचान बन चुकी है. साल 2025 में KBC के 17वें सीजन के शुरू होने से पहले भी अमिताभ बच्चन के शो छोड़ने की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. यह चर्चा उस वक्त शुरू हुई जब बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमिताभ निजी कारणों की वजह से शो छोड़ने की योजना बना रहे हैं और उनकी जगह सलमान खान को लाया जा सकता है. हालांकि, बाद में यह खबर गलत साबित हुई.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button