Kareena Kapoor Pregnancy: फिर से प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? Viral Video में दिखा बेबी बंप! 5वीं बार पिता बनेंगे सैफ? - Haribhoomi

Published on 21 अग॰ 2026

करीना कपूर खान का एक वीडियो जमकर छाया हुआ है जिसमें वह जिम के बाहर नजर आईं, लेकिन लोगों ने नेटिस किया उनका बेबी बंप! क्या करीना तीसरा बार प्रेग्नेंट हैं? देखिए वायरल वीडियो...

Kareena Kapoor pregnant third time, baby bump video viral

करीना कपूर के तीसरा बार प्रेग्नेंट होने की अटकलें शुरू

  • Published: 21 Aug 2026, 04:51 PM IST
  • Last Updated: 21 Aug 2026, 05:04 PM IST

Kareena Kapoor Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का हालिया वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में उन्हें मुंबई के एक जिम के बाहर स्पॉट किया गया जिसमें लोगों ने उनका बेबी बंप नोटिस किया। इंटरनेट पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया और कयास लगने लगे कि क्या अभिनेत्री तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं? देखिए क्या है वायरल वीडियो में...

जिम के बाहर स्पॉट हुईं करीना कपूर
वायरल वीडियो में करीना कपूर खान मुंबई के बांद्रा स्थित एक जिम से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी हुई थी। उनके हाथ में बेबी-ब्लू रंग का टंबलर भी दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद कुछ यूजर्स का ध्यान उनके पेट की तरफ गया और इसके बाद सोशल मीडिया पर करीना के तीसरी बार मां बनने की चर्चाएं शुरू हो गईं।

फैंस ने पूछा- क्या प्रेग्नेंट हैं करीना?
वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ यूजर्स ने सीधे करीना की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किया, जबकि कुछ ने दावा तक कर दिया कि उनका तीसरा बच्चा आने वाला है।

एक यूजर ने लिखा कि तीसरा बेबी आने वाला है, वहीं किसी ने पूछा, “क्या करीना कपूर फिर से प्रेग्नेंट हैं?” कुछ कमेंट्स में बच्चे के जेंडर को लेकर भी अटकलें लगाई गईं।

हालांकि, सोशल मीडिया पर चल रही ये बातें सिर्फ यूजर्स की अटकलें हैं। इन्हें किसी आधिकारिक जानकारी या करीना-सैफ के बयान से पुष्टि नहीं मिली है।

पहले भी उड़ चुकी हैं तीसरे बच्चे की अफवाहें
यह पहली बार नहीं है जब करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर ऐसी चर्चा हुई हो। साल 2022 में भी इसी तरह की खबरें और सोशल मीडिया अटकलें सामने आई थीं।

उस समय करीना ने इन अफवाहों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि प्रेग्नेंसी और बच्चे को लेकर फैसला उनका निजी मामला है। उन्होंने लोगों से इस तरह के सवालों को लेकर उन्हें अपनी पसंद की आजादी देने की बात कही थी।

Kareena Kapoor
Kareena Kapoor

दो बेटों के माता-पिता हैं करीना और सैफ
करीना कपूर और सैफ अली खान दो बेटों के माता-पिता हैं। उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। इसके बाद 21 फरवरी 2021 को उनके छोटे बेटे जेह अली खान का जन्म हुआ।

करीना ने मां बनने के बाद भी अपने फिल्मी करियर को जारी रखा है। वह कई मौकों पर प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन को लेकर बात कर चुकी हैं। वहीं, करीना और सैफ अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर भी काफी सतर्क रहते हैं।

2007 में शुरू हुई थी करीना-सैफ की लव स्टोरी
करीना और सैफ की मुलाकात और नजदीकियां फिल्म 'टशन' के दौरान बढ़ीं। दोनों ने करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की थी।

फिलहाल प्रेग्नेंसी की कोई पुष्टि नहीं
करीना के वायरल जिम वीडियो के आधार पर सोशल मीडिया पर तीसरे बच्चे को लेकर भले ही खूब बातें हो रही हों, लेकिन अभी तक करीना कपूर खान या सैफ अली खान ने प्रेग्नेंसी की कोई पुष्टि नहीं की है।