
प्रेगनेंट हैं करीना कपूर?
Kareena Kapoor : बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और पैपराजी भी उन्हें काफी कवर करते हैं. अभी हाल ही में एक्ट्रेस जिम के बार स्पॉट हुई थीं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था. वीडियो देखने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि करीना फिर से प्रेगनेंट हैं. दावा किया गया कि एक्ट्रेस अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. लेकिन क्या सच में करीना प्रेगनेंट हैं? इस पर एक्ट्रेस के एक करीबी ने सच्चाई बता दी है. दरअसल, करीना कपूर की प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर अब विराम लग गया है.
वीडियो में करीना जिम आउटफिट में एक बिल्डिंग से बाहर निकलती नजर आ रही हैं और उनकी टीम उन्हें छाते से कवर करती दिख रही है. इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके पेट को देखकर प्रेग्नेंसी की अटकलें लगानी शुरू कर दीं. हालांकि, अब करीना की करीबी ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है और बताया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है.
ये भी पढ़ें: गोविंदा की दूसरी शादी की खबरों पर मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ऐसा कुछ नहीं है और ना ही होगा
प्रेगनेंट नहीं हैं करीना कपूर
करीना के करीबी सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को साफ तौर पर बताया, “करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं. यह सच नहीं है.” यानी वायरल वीडियो के आधार पर लगाई जा रही तीसरे बच्चे की अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है. बता दें कि करीना और सैफ ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी की थी. दोनों के दो बेटे हैं- तैमूर अली खान और जेह यानी जहांगीर अली खान.
प्रेगनेंसी पर क्या बोली थीं करीना?
करीना कपूर पहले भी परिवार बढ़ाने को लेकर अपनी राय जाहिर कर चुकी हैं. एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने सैफ से साफ कह दिया था कि अब उन्हें और बच्चे नहीं चाहिए. वोग से बातचीत में करीना ने कहा था कि सैफ ने अपनी जिंदगी के हर दशक में एक बच्चे का पिता बनने का अनुभव लिया है और अब 60 की उम्र में वह ऐसा नहीं चाहतीं.
करीना ने यह भी बताया था कि सैफ अपने चारों बच्चों को समय देने की पूरी कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा था कि दोनों ने एक तरह का समझौता किया है कि जब सैफ किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हों तो करीना कोशिश करती हैं कि उसी समय किसी फिल्म की शूटिंग न करें और जरूरत के हिसाब से दोनों एक-दूसरे के काम को बैलेंस करते हैं.
‘दायरा’ में नजर आएंगी करीना
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही ‘दायरा’ में नजर आएंगी. यह फिल्म अपराध, सजा और न्याय की कहानी के जरिए समाज की हकीकत को दिखाने वाली एक गंभीर फिल्म बताई जा रही है. फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं, जो 2023 में रिलीज हुई ‘सैम बहादुर’ के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं.

कहकशा परवीन
टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.
Read More