Kal Ka Rashifal 6 October 2026: कालदण्ड योग बढ़ाएगा टेंशन, 3 राशियां रहें सावधान-भूलकर न करें रिस्क वाले काम

Published on 5 अक्टू॰ 2026

Kal Ka Rashifal In Hindi: 6 अक्टूबर, मंगलवार को कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, इनमें से कालदण्ड भी एक है। इस अशुभ योग के चलते कईं राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

6 October 2026 Ka Rashifal: 6 अक्टूबर, मंगलवार को इंदिरा एकादशी का व्रत किया जाएगा और एकादशी का श्राद्ध भी किया जाएगा। इस दिन चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। मंगलवार को आनंद, सर्वार्थसिद्धि, साध्य और शुभ नाम के 4 शुभ योग और कालदण्ड नाम का 1 अशुभ योग रहेगा, जिनका असर सभी राशियों पर होगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 6 अक्टूबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

वृषभ राशिफल 6 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

मिथुन राशिफल 6 अक्टूबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। काम करने में मन लगेगा। किसी यात्रा की प्लानिंग बन सकती है। नई स्किल सीखने के लिए दिन अच्छा है। आपकी मैनेजमेंट क्षमता की तारीफ होगी। शेयर मार्केट में पैसा लगाते समय रिस्क का ध्यान रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है।

कर्क राशिफल 6 अक्टूबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

नौकरी में आपका पद और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी गलतफहमी की वजह से रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। योग और मेडिटेशन को अपनी रूटीन में शामिल करें। किसी भी तरह के घमंड से बचें। भावनाओं में आकर फैसला लेने के बजाय दिमाग से सोचें।

सिंह राशिफल 6 अक्टूबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

घर की पुरानी परेशानियों का समाधान निकल सकता है। मार्केटिंग से जुड़े बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। अपनी समझदारी का सही इस्तेमाल करेंगे। अधिकार बढ़ने के साथ काम की जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। कर्मचारियों के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है।

कन्या राशिफल 6 अक्टूबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें। मामा पक्ष के लोगों से रिश्ते मधुर बनाए रखें। जरूरी डॉक्यूमेंट और पेपर वर्क को ध्यान से चेक करें। रिसर्च से जुड़े कामों में रुकावट आ सकती है। वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें।

तुला राशिफल 6 अक्टूबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

करियर में आपको कोई बड़ा पद या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में मन लगेगा। विरोधियों के मुकाबले आप मजबूत स्थिति में रहेंगे। गुरु के प्रति सम्मान बनाए रखें। नए आइडियाज मिलेंगे, जो आगे चलकर आपके काम आ सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल 6 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आप अपनी योजनाओं को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च करने का मौका मिलेगा। संतान की नौकरी से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है और रिश्ता पक्का होने के योग हैं।

धनु राशिफल 6 अक्टूबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

ऑफिस का माहौल आपके लिए ठीक रहेगा। अधिकारी आपके काम और सुझावों से प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस में बड़ा सरकारी ऑर्डर मिलने की संभावना है। किसी पुराने विवाद को समझदारी और बातचीत से सुलझाया जा सकता है। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

मकर राशिफल 6 अक्टूबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

काम में अपनी काबिलियत साबित करने के मौके मिलेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। बच्चों की पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के योग बनेंगे। गलत लोगों से दूरी बनाए रखें, वरना बाद में परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशिफल 6 अक्टूबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

नई परियोजनाओं में निवेश करने का विचार बन सकता है। काम को जल्दबाजी में करने के बजाय धैर्य से आगे बढ़ें। आपकी डेली रूटीन व्यवस्थित रहेगी। बिजनेस में बिक्री बढ़ने से आमदनी बेहतर होगी। फाइनेंस से जुड़ी पुरानी समस्या भी धीरे-धीरे खत्म होने के संकेत हैं।

मीन राशिफल 6 अक्टूबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

वर्क प्लेस पर आपका सम्मान प्रभावित हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर व्यवहार करें। अपनी उपलब्धियों का जरूरत से ज्यादा दिखावा न करें। मौसम बदलने से एलर्जी या दूसरी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। खानपान पर ध्यान दें और फिटनेस को नजरअंदाज न करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।