नई दिल्ली: Junaid Bhai Jantar Mantar : दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को भोजन और पानी उपलब्ध कराने वाले कार्यकर्ता मोहम्मद जुनैद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। गाजियाबाद के नाहल गांव के रहने वाले और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के आंदोलन से एक वालंटियर के रूप में जुड़े जुनैद ने दावा किया है कि 24 जुलाई की रात दिल्ली पुलिस उन्हें जबरन उठाकर उत्तराखंड ले गई थी।
आंखों पर पट्टी बांध कर रातभर पूछताछ और मसूरी में छोड़ा
जुनैद के अनुसार, उन्हें पूरी रात आंखों पर पट्टी बांधकर रखा गया। अगली सुबह एक अधिकारी ने उनसे पूछा कि जंतर-मंतर पर इतना खाना बांटने के लिए फंडिंग कहां से आ रही है। पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें उत्तराखंड के मसूरी में छोड़कर चली गई, जहां से वे 25 जुलाई को कैब करके वापस दिल्ली पहुंचे। जुनैद का यह भी आरोप है कि यूपी पुलिस ने उनके परिवार के सदस्यों को हिरासत में लिया और उनके बैंक खातों व दस्तावेजों की जांच की है।
कौन हैं ‘जुनैद भाई’?
जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में जुनैद कभी माइक के सामने मुख्य वक्ता के रूप में नहीं दिखे, बल्कि वे पर्दे के पीछे रहकर प्रदर्शनकारियों के लिए खाना, पानी और अन्य जरूरी सामग्री की व्यवस्था संभालते थे। आंदोलनकारियों के बीच ‘जुनैद भाई’ के नाम से मशहूर जुनैद उस वक्त सुर्खियों में आए, जब उन्होंने अपने परिवार को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया। हालांकि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सरकार द्वारा अन्य मांगों के आश्वासन के बाद यह आंदोलन अब समाप्त कर दिया गया है।
जंतर मंतर पर छात्रों को खाना बांटने वाले जुनैद को 24 जुलाई की रात दिल्ली पुलिस उठाकर उत्तराखंड ले गई। पूरी रात आंखों पर पट्टी बांधकर रखा। अगली सुबह एक अधिकारी ने जुनैद से पूछा कि फंडिंग कहां से आती है? इतना खाना कैसे बांट रहे हो? पूछताछ करके वे जुनैद को मसूरी (उत्तराखंड) में… https://t.co/2XHJluxkhx pic.twitter.com/rwUufJl6ye
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 26, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
- Apple iOS 27 Update: अब सिर्फ मैसेज नहीं, AI करेगा कमाल! नए फीचर्स से बदल जाएगी मैसेजिंग की दुनिया, जानिए कौन-सी स्मार्ट सुविधाएं मिलने वाली हैं
- Panchayat Sachiv Niyamitikaran: पंचायत सचिवों के नियमितीकरण पर आया पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री का जवाब, जानकारी सुनकर झूमने लगेंगे खुशी से
- Korba Me Malaria: छत्तीसगढ़ में मलेरिया का कहर, यहां इतने छात्रों की हो गई मौत, 10 से ज्यादा चपेट में