JP Nadda Health: तबीयत बिगड़ने पर AIIMS में भर्ती हुए जेपी नड्डा, कोरोनरी एंजियोग्राफी हुई; कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी

Published on 14 अग॰ 2026

देश

  • Reported by: भावना किशोरEdited by: पीयूष कुमार
  • Updated Aug 14, 2026, 12:08 PM IST

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा की 13 अगस्त की शाम तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी जांच की, जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

Image

JP Nadda Hospitalized: अचानक बिगड़ी जेपी नड्डा की तबीयत, AIIMS में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती। PTI

Photo :

PTI

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा की गुरुवार शाम तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनकी जांच की गई, जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल थी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

एम्स की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 13 अगस्त की शाम जे.पी. नड्डा की तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी चिकित्सकीय जांच की। जांच के दौरान उनकी हृदय संबंधी स्थिति का आकलन करने के लिए कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गई।

कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी

जांच के बाद जे.पी. नड्डा को AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी के लिए भर्ती रखा गया है। अस्पताल के मुताबिक, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। एम्स की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, उसके कार्डियोलॉजी विभाग में कोरोनरी एंजियोग्राफी और अन्य हृदय संबंधी जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

एम्म ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को 13 अगस्त 2026 की शाम को बेचैनी के कारण कई परीक्षण किए गए, जिनमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल थी। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें दिल्ली के एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी के लिए भर्ती कराया गया है।

Piyush Kumar

पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • India

End of Article