Jio के 10वें Birthday पर Brands की धूम! Swiggy, KKR और Prime Video ने अपने अंदाज में दी बधाई

Published on 9 सित॰ 2026

मुंबई। बीते 8 सितंबर, 2026 को जियो के 10 साल पूरे हुए तो सोशल मीडिया पर बर्थडे विशेज देने के लिए दिग्गज ब्रांड्स की लाइन लग गई। लेकिन यहां मामला सिर्फ ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखकर आगे बढ़ जाने का नहीं था। कोई लौकी लेकर पहुंचा, किसी ने केक भेजा, किसी ने 10 साल पुराने रिश्ते की याद दिलाई तो क्रिकेट टीमों ने पूरे दशक को एक लंबी इनिंग्स बना दिया। टेक्नोलॉजी से लेकर OTT, फूड डिलीवरी, पेमेंट और क्रिकेट तक कई बड़े ब्रांड्स ने जियो को अपने ही अंदाज में बधाई दी।

पढ़ें :- 'लाओस' में हाथियों के इलाज के लिए वनतारा का खास इंतजाम, 'मोबाइल वेटरनरी यूनिट' से बीमार और घायल हाथियों का होगा इलाज, बनेगा विशेष अस्पताल

इसमें सबसे मजेदार एंट्री प्राइम वीडियो की रही। उसने ‘पंचायत’ के प्रधान जी वाला अंदाज पकड़ा और लिखा, “लौकी नहीं लाए हैं… but 10 साल की wishes जरूर लाए हैं।” ऐसे में जियो भी पीछे नहीं रहा, जवाब आया, “Wishes accepted. Lauki optional.”  साथ ही नेटफ्लिक्स ने अपने अंदाज में 10 साल पुरानी जान-पहचान याद दिलाई। उसने लिखा, “Skip intro, we’ve known each other for 10 years.” जियो ने भी उसी अंदाज में 10 साल को ‘10 seasons’ में बदलते हुए लिखा, “Tudum! 10 seasons of being connected.” साथ ही वनप्लस ने खुद को जियो का ‘Plus One’ बताया।

बता दें कि जियो के बर्थडे पर खाने-पीने की जिम्मेदारी Zomato ने संभाली, लिखा, “sending cake”, और जियो का जवाब था, “Now that was quick.” वहीं Swiggy ने तो सीधा ही पूछ लिया, “10 years already? bhai, party?” जवाब में जियो ने कहा, “Bhai, ab toh scene on hai.” यानी बर्थडे जियो का था, लेकिन बातचीत पूरी सोशल मीडिया वाली रही। जब क्रिकेट की बात आई तो भाषा भी बदल गई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इसे “Besh bhalo innings” कहा, दिल्ली कैपिटल्स ने लिखा, “Delhi se hai, toh dil se hai.” पंजाब किंग्स के लिए यह ‘King-sized innings’ थी, राजस्थान रॉयल्स ने ‘Halla Bol’ किया और RCB ने 10 साल को ‘playing bold, breaking barriers and setting benchmarks’ से जोड़ा। बर्थडे यहां देखते-देखते क्रिकेट की कमेंट्री में बदल गया।

दिलचस्प बात यह रही कि जश्न सिर्फ consumer brands तक ही नहीं रूका। सैमसंग नेटवर्क्स, सिस्को, एरिक्सन, क्वालकॉम और HFCL जैसे टेक्नोलॉजी और नेटवर्क से जुड़े नाम भी बातचीत में शामिल हुए। वहीं शाओमी, ओप्पो, वीवो और मोटोरोला जैसे स्मार्टफोन ब्रांड्स से लेकर पेटीएम, फोनपे और मोबिक्विक जैसे पेमेंट प्लेटफॉर्म और यात्रा से जुड़े ब्रांड्स तक ने अपने-अपने कारोबार की भाषा में 10 साल की कहानी जोड़ी। इससे सोशल मीडिया की यह महफिल जियो से जुड़े एक बड़े डिजिटल कारोबारी दायरे की झलक बन गई। इन सभी पोस्ट्स की सबसे खास बात शायद यही थी कि बधाई देते वक्त ब्रांड्स ने अपनी पहचान नहीं छोड़ी। प्राइम वीडियो ने अपना किरदार पकड़ा, नेटफ्लिक्स ने अपनी भाषा, फूड ऐप्स ने पार्टी और केक, ट्रैवल कंपनियों ने सफर और क्रिकेट टीमों ने इनिंग्स। सोशल मीडिया पर कंपनियां अब सिर्फ कॉरपोरेट संदेश नहीं देतीं, वे अपने ब्रांड की व्यक्तित्व के साथ बातचीत करती हैं।

पढ़ें :- झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, हलाला के बाद दोबारा निकाह से इनकार अपराध नहीं