IPO का मेगा महीना होगा अगस्त! जानिए किन कंपनियों पर रहेंगी सबकी नजर

Published on 26 जुल॰ 2026

अगर आप शेयर बाजार में IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफर) के जरिए निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अगस्त का महीना आपके लिए काफी खास रहने वाला है. अगले महीने एक दर्जन से ज्यादा मेनबोर्ड IPO बाजार में आने की तैयारी कर रहे हैं. इन IPO के जरिए कंपनियां 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने की कोशिश करेंगी. इस लिस्ट में Zepto, Shiprocket, TrueHome Finance, Elevate Campuses जैसी कई बड़ी कंपनियों के नाम शामिल हैं. बाजार के जानकारों का मानना है कि शेयर बाजार में स्थिरता और निवेशकों के बढ़ते भरोसे की वजह से कंपनियां तेजी से IPO ला रही हैं.

क्यों बढ़ रही है IPO की रफ्तार?

मर्चेंट बैंकरों के अनुसार, पिछले कुछ समय से शेयर बाजार में माहौल बेहतर हुआ है. इसी कारण कई कंपनियां, जिन्होंने पहले अपने IPO टाल दिए थे, अब उन्हें लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं. कई एक्सपर्ट्स मानना है कि भारत का IPO बाजार लंबी अवधि में मजबूत बना हुआ है. उनका अनुमान है कि 2026 में भारत IPO के जरिए करीब 20 अरब डॉलर (लगभग ₹1.7 लाख करोड़) जुटा सकता है.

Zepto का होगा सबसे बड़ा IPO

क्विक कॉमर्स कंपनी Zepto अगस्त में सबसे चर्चित IPO लेकर आ सकती है. कंपनी 8,010 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी. इसके अलावा मौजूदा निवेशक 11.34 करोड़ इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेंगे.

Shiprocket और TrueHome Finance भी तैयार

ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket करीब 2,342.35 करोड़ रुपये का IPO लाने की तैयारी में है. इसमें 1,100 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे, जबकि 1,242.35 करोड़ रुपये के शेयर OFS के जरिए बेचे जाएंगे. वहीं TrueHome Finance का लक्ष्य 3,000 करोड़ रुपये जुटाने का है. इसमें 1,500 करोड़ रुपये के नए शेयर और 1,500 करोड़ रुपये का OFS शामिल होगा.

ये कंपनियां भी ला सकती हैं IPO

इसके अलावा Elevate Campuses 2,550 करोड़ रुपये का IPO लाएगी, जिसमें सिर्फ नए शेयर जारी किए जाएंगे. Innovative View India करीब 2,000 करोड़ रुपये का पूरी तरह OFS आधारित IPO ला सकती है. Milky Mist Dairy Food भी 1,553 करोड़ रुपये का IPO लाने की तैयारी में है. इनके अलावा Dhut Transmission, ARCIL, Gaja Alternative Asset Management, Shankesh Jewelers, Rays of Belief, ARD Industries, Hi-Tech Engineers और Learnfluence Education जैसी कंपनियां भी अगस्त में पूंजी बाजार में दस्तक दे सकती हैं.

इस साल अब तक 36 कंपनियां ला चुकी हैं IPO

साल 2026 में अब तक मेनबोर्ड सेगमेंट में 36 कंपनियों के IPO आ चुके हैं. इनमें से 9 IPO सिर्फ जुलाई महीने में लॉन्च हुए. वहीं अगले सप्ताह Manipal Health Enterprises का IPO 29 जुलाई, जबकि Juniper Green Energy और MV Electrosystems के IPO 30 जुलाई को खुलने वाले हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ती IPO गतिविधियां इस बात का संकेत हैं कि निवेशकों का भरोसा भारतीय शेयर बाजार पर मजबूत बना हुआ है.

Home Loan Tips: लोन जल्दी चुकाएं या पैसा निवेश करें, जानिए किसमें है ज्यादा फायदा?

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.

Read More

google button