iPhone 18 Pro Max में A20 Pro चिप, वेरिएबल अपर्चर कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे अपग्रेड मिल सकते हैं। जानें iPhone 17 Pro Max से कितना अलग होगा नया मॉडल और उसकी डिटेल।
हर साल सितंबर महीने में Apple, आईफोन की नई सीरीज पेश करता है। इस बार भी यूजर्स में iPhone 18 Pro Max के लिए उत्सुकता बनी हुई है। फिलहाल के लिए प्रीमियम फ्लैगशिप मॉडल्स के लिए कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है पर लीक रिपोर्ट्स, अपकमिंग आईफोन में बड़े अपग्रेड का दावा कर रही हैं। अगर यह लीक्स सही साबित होती हैं तो आईफोन 18 प्रो मैक्स अभी तक का सबसे अपग्रेडेड आईफोन होगा। ऐसे में जानते हैं iPhone 17 Pro Max के मुकाबले यह कितना अलग हो सकता है।
iPhone 18 Pro Max के संभावित फीचर्स
Apple की अपकमिंग सीरीज का यह सबसे मोस्ट अवेटेड फ्लैगशिप फोन है। कैमरे, फीचर से जुड़े कोई जानकारी Apple ने नहीं दी हालांकि उम्मीद है कि इसमें कई सारे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
फीचर्स
- 6.9 इंच की LPTO OLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद
- रिफ्रेश रेट एडेप्टिव 120hz तक हो सकता है
- यह फोन A20 Pro चिपसेट संग आ सकता है
- 12GB रैम से 256GB-2TB स्टोरेज मिलने की संभावना
- मेन कैमरा 48MP
- Variable Aperture कैमरा फीचर देखने को मिल सकता है
- मौजूदा मॉडल से साइज में छोटा हो सकता है
- 5000mAH से ज्यादा की बैटरी मिल सकती है
- फास्ट वायर्ड चार्जिंग
- डार्क चेरी, रेड डीप, ग्रे कलर बॉडी
ये भी पढ़ें- Apple iPhone 18 में करने जा रहा है बड़ा खेल!
iPhone 17 Pro Max के फीचर्स
- 6.9 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले
- Promotion 120HZ रिफ्रेश रेट
- Apple 19 Pro चिपसेट
- 12 GB रैम स्टोरेज
- 25GB,512GB,1TB,2TB स्टोरेज
- ट्रिपल 48MP रियर कैमरा सेटअप
- 48MP-8X ऑप्टिकल क्वालिटी जूम फ्रंट कैमरा
- डॉल्बी विजिन में 4k 120fps तक वीडियो
- एल्युमिनियम की मजबूत बॉडी
- IP68 वॉटर रेजिस्टेंस
- सिल्वर, कॉस्मिक ऑरेंज और डीप ब्लू कलर में उपलब्ध
- USB C, USB 3 कनेक्टिविटी
- एपल इंटेलिजेंस सपोर्ट
Scroll to load tweet…
ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, लीक से डिजाइन का खुलासा!
iPhone 17 Pro Max & iPhone 18 Pro Max
परफॉर्मेंस अपग्रेड
आईफोन 17 के मुकाबले अपकमिंग प्रीमियम मॉडल में A20 Pro चिप देखने को मिल सकती हैं तो स्पीड के साथ पॉवर एफिशिएंसी को सुधारने का काम करेगा।
कैमरे में बदलाव
यदि iPhone 18 Pro Max में वेरिएबल अपर्चर दिया जाता है तो यह अभी तक का सबसे बड़ा बदलाव होगा, क्योंकि iPhone 17 Pro Max फिक्स्ड अपर्चर संग आता है।
बेहतर बैटरी
iPhone 17 Pro Max में 5000mAH की बैटरी दी गई है, जिसे बढ़ाकर iPhone 18 Pro Max में 5,391-5576 mAh तक किया जा सकता है।
कीमत
अमेजन पर iPhone 17 Pro Max 256GB वेरिएंट की कीमत ₹1,47,900 है। वहीं, वैश्विक परिस्थितियों के चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि iPhone 18 Pro Max Price अधिक होगा।
सोर्स- X