क्रिकेट
- Authored by: आदित्य साहू
- Updated Jul 25, 2026, 06:07 PM IST
Shreyas Iyer Toss: जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड जुड़ने की पूरी संभावना थी। लेकिन टॉस में सिक्का उनके पक्ष में नहीं गिरा और वह 88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते-तोड़ते रह गए।
![]()
श्रेयस अय्यर (फोटो साभार- BCCI)
Shreyas Iyer Toss: जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आज खेले जा रहे भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के दूसरे मैच का टॉस भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर हार गए। इस मैच का टॉस जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। यह पहली बार था, जब श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में टॉस हारे हैं। इस हार के साथ कप्तान अय्यर 88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। मैच से पहले अय्यर के नाम एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड जुड़ने की पूरी संभावना थी। लेकिन टॉस में सिक्का उनके पक्ष में नहीं गिरा और वह 88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते-तोड़ते रह गए।
अपनी कप्तानी में पहला टॉस हारे अय्यर
T20I कप्तानी में श्रेयस अय्यर का टॉस वाला लक गजब का था। उन्होंने अपने पहले 8 टी20 इंटरनेशनल मैचों में लगातार टॉस जीता था। पुरुष टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह किसी भी कप्तान का टॉस जीतने का सबसे लंबा सिलसिला था। इससे पहले बहामास के ग्रेगरी टेलर ने अपने पहले 7 टॉस जीते थे। वहीं आज अगर अय्यर टॉस जीत जाते तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले 9 मैचों में लगातार टॉस जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन जाते। यह रिकॉर्ड अभी इंग्लैंड के वैली हैमंड के नाम है, जिन्होंने 1938 में अपने पहले 8 इंटरनेशनल मैचों में हर बार टॉस जीता था। यानी 88 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने से सिर्फ एक टॉस दूर था।
अय्यर ने सिर्फ एक मैच में मिली जीत
इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। यह सीरीज का दूसरा मैच है। पहला मैच भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता था। इससे पहले अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने 7 टी20 मुकाबला खेला था, जिसमें उन्हें एक भी मैच में जीत नसीब नहीं हो पाई थी। उनकी पहली सीरीज में भारत को आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से हार मिली थी। वहीं इसके बाद इंग्लैंड ने उन्हें 0-4 से धोया था। टी20 वर्ल्ड कप विजेता सूर्यकुमार यादव की जगह टीम का कप्तान बनाए जाने के कारण अय्यर को जमकर आलोचना झेलनी पड़ी थी।
![]()
आदित्य साहूauthor
आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Sports
- Cricket
End of Article