IND vs WI 5th T20 9-9 Overs Games: फैंस के लिए अच्छी खबर है. बेंगलुरु में बारिश रुक गई है. अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच 9-9 ओवर का खेला जाएगा.
Written By : मोहम्मद वाहिद | Updated at : 17 Oct 2026 09:00 PM (IST)

9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20
Source : सोशल मीडिया (एक्स)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच अब 9-9 ओवर का खेला जाएगा. इस मैच का टॉस शाम साढ़े 6 बजे होना था, लेकिन बेंगलुरु में लगातार बारिश की वजह से मैच का टॉस ही नहीं हो सका. करीब ढाई घंटे के इंतजार के बाद बारिश रुकी. अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच 9-9 ओवर का होगा. इस निर्णायक मुकाबले का टॉस रात 9 बजे होगा, वहीं मैच की शुरआत 9:15 बजे से होगी.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर है. अब पांचवां टी20 मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. हालांकि, बारिश की वजह से मैच समय पर नहीं शुरू हो सका. लंबे वक्त के इंतजार के बाद बारिश रुकी और अब यह मैच 9-9 ओवर का होगा. अब पावरप्ले 16 गेंद यानी 2.4 ओवर का होगा.
कहने को तो यह टी20 मैच है, लेकिन अब इस मुकाबले के सारे नियम बदल जाएंगे. बारिश की वजह से मैच 9-9 ओवर का हुआ है. ऐसे में गेंदबाजों की लिमिट और पावरप्ले में भी बदलाव हुआ है. एक गेंदबाज ज्यादा से ज्यादा 2 ओवर गेंदबाजी कर सकेगा. नियम के हिसाब से 7 बजकर 35 मिनट के बाद से इस मैच के ओवर्स कटने शुरू हो गए थे.
पांचवां टी20 रद्द होने पर किसे मिलेगी ट्रॉफी?
बारिश की वजह से अगर भारत और वेस्टइंडीज का पांचवां टी20 मैच रद्द हो जाता है तो सीरीज 2-2 की ड्रॉ पर खत्म होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच ट्रॉफी शेयर होगी. यानी किसी एक टीम को ट्रॉफी नहीं मिलेगी.
बता दें कि वेस्टइंडीज कभी भारत में टी20 सीरीज नहीं जीता है, लेकिन इस बार कैरेबियाई टीम ने भारत को कड़ी टक्कर दी है. अगर यह मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो भारत में उनका टी20 सीरीज का जीतने का सपना भी धुल जाएगा.
यह भी पढ़ें-
अगर रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, फिर किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 10 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
Published at : 17 Oct 2026 08:55 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola