IND vs WI 3rd ODI LIVE Score: वेस्टइंडीज ने 8 ओवर में ठोके 67 रन, जॉन कैंपबेल सस्ते में हुए आउट

Published on 3 अक्टू॰ 2026

India vs West Indies 3rd ODI LIVE in Hindi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है. इसके लाइव स्कोर और हर छोटी-बड़ी डिटेल्स के लिए हमारे न्यूज नेशन के लाइव पेज के साथ बने रहिए...

India vs West Indies 3rd ODI LIVE in Hindi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है. इसके लाइव स्कोर और हर छोटी-बड़ी डिटेल्स के लिए हमारे न्यूज नेशन के लाइव पेज के साथ बने रहिए...

author-image

Deepak Kumar

03 Oct 2026

12:23 IST

एडिट

03 Oct 2026

19:34 IST

New Update

IND vs WI 3rd ODI

India vs West Indies 3rd ODI LIVE in Hindi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम एकदिवसीय मुकाबल आज यानी 3 अक्टूबर (शनिवार) को खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप दोनों टीम के इरादे से उतरेंगे. भारत के पास सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप करने का मौका होगा. वहीं वेस्टइंडीज इस मुकाबले को जीतकर अपनी रही सही साख बचाना चाहेगी. इस मैच मे भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली अपना जलवा एक बार फिर फैंस को दिखाते हुए नजर आएंगे. तो आइए इस मैच के लाइव स्कोर और हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए आप हमारे यानी न्यूज नेशन के लाइव पेज के साथ जुड़े रहिए…

  • Oct 03, 2026 19:34 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE Score: वेस्टइंडीज ने 8 ओवर में ठोके 67 रन

    टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 8 ओवर की समाप्ति के बाद 67 रन बना लिए है. ओपनर जॉन कैंपबेल महज 10 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन कप्तान शाई होप अभी भी 31 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं.  

  • Oct 03, 2026 18:55 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE Score: 352 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज

    वेस्टइंडीज की टीम रन चेज के लिए मैदान पर उतर चुकी है. बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए. अब कप्तान शाई होप और जॉन कैंपबेल बतौर ओपनर मोर्चा संभाल चुके हैं. वहीं भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने पहला ओवर डाला.  

  • Oct 03, 2026 18:28 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE Score: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 352 रनों का टारगेट

    वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने तूफानी शतक लगाया. उन्होंने 87 गेंदों में 129 रन ठोक डाले. इस दौरान उन्होंने 10 चौके 6 छक्के लगाए. राहुल के अलावा रोहित शर्मा ने 92 रन, रुतुराज गायकवाड़ ने 57 रन और नमनधीर ने 30 रन की पारी खेली. अब वेस्टइंडीज को ये मुकाबला जीतने के लिए 352 रन बनाने होंगे.

  • Oct 03, 2026 16:55 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: टीम इंडिया ने 35 ओवर में बनाए 214 रन

    भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे वनडे में 35 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद 4 विकेट खोकर 214 रन बना लिए हैं. इस समय केएल राहुल 39 और नमन धीर 23 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. 

  • Oct 03, 2026 16:30 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: आउट हुए रुतुराज गायकवाड़

    भारत और वेस्टेइंडीज के बीच तीसरा वनडे मुकाबला जारी है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को चौथा झटका लग चुका है. बता दें कि रुतुराज गायकवाड़ 57 रन (69 गेंद) बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं. उन्हें जायडन सील्स ने आउट किया. 

  • Oct 03, 2026 15:51 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: 22 ओवर में भारत ने बनाए 124 रन

    टीम इंडिया ने 22 ओवर का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट पर 123 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा नाबाद 77 और रुतुराज गायकवाड़ 42 रन बनाकर क्रीज पर बने हुे हैं.

  • Oct 03, 2026 15:35 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: रोहित शर्मा ने लगाई हाफ सेंचुरी

    रोहित शर्मा ने शुरुआत में 2 झटके लगने के बाद 58 बॉल में 3 चौके और 2 छक्के लगाने के बाद अपने 50 रन पूरे कर अर्धशतक जड़ दिया है. टीम का स्कोर 18 ओवर के बाद 2 विकेट पर 82 रन है.

  • Oct 03, 2026 15:26 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 63/2

    टीम इंडिया ने 16 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 63 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा 35 और रुतुराज गायकवाड़ 26 रन बनाकर खेल रहे हैं.

  • Oct 03, 2026 15:01 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: टीम इंडिया ने 12 ओवर में बनाए 38 रन

    टीम इंडिया 12 ओवर में 2 विकेट गंवा कर 38 रन बना लिए हैं. इस समय रोहित शर्मा 28 और रुतुराज गायकवाड 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

  • Oct 03, 2026 14:52 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 28/2

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: भारत ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 28 रन बना लिए हैं. टीम का रन रेट 2.80 है.

    रोहित शर्मा 41 गेंदों पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिसमें 2 चौके शामिल हैं. ऋतुराज गायकवाड़ 12 गेंदों पर 5 रन पर नाबाद हैं. कीमो पॉल ने 1 ओवर में 2 रन दिए हैं और उन्हें अभी कोई विकेट नहीं मिला है.

  • Oct 03, 2026 14:51 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: पॉल की गेंद पर रोहित शर्मा ने 2 रन लिए

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: 132.2 किमी/घंटा की रफ्तार से शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी. रोहित पीछे हटे और मिडविकेट के ऊपर से पुल शॉट खेला. गेंद ऊंची गई, लेकिन ज्यादा दूर नहीं जा सकी और रोहित ने दौड़कर दो रन पूरे कर लिए.

  • Oct 03, 2026 14:49 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 26/2

    IND vs WI 3rd ODI LIVE:भारत ने 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं. टीम का रन रेट 2.88 है. रोहित शर्मा 35 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिसमें 2 चौके शामिल हैं. ऋतुराज गायकवाड़ 12 गेंदों पर 5 रन पर नाबाद हैं. अल्जारी जोसेफ ने 1 ओवर में 3 रन दिए हैं और उन्हें अभी कोई विकेट नहीं मिला है.

  • Oct 03, 2026 14:47 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: अल्जारी जोसेफ की गेंद पर रोहित शर्मा ने 3 रन लिए

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: 137.4 किमी/घंटा की रफ्तार से फुल लेंथ गेंद ऑफ और मिडिल स्टंप की ओर आई. रोहित ने गेंद को जोर से खेलने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और गेंद फॉरवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से निकल गई. फील्डर के गेंद तक पहुंचने से पहले दोनों बल्लेबाजों ने तीन रन पूरे कर लिए.

  • Oct 03, 2026 14:41 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 23/2

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: भारत ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए हैं. टीम का रन रेट 2.87 है. ऋतुराज गायकवाड़ 12 गेंदों पर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि रोहित शर्मा 29 गेंदों पर 16 रन पर हैं. रोहित की पारी में 2 चौके शामिल हैं. मैथ्यू फोर्ड ने 4 ओवर में 13 रन दिए हैं और उन्हें अभी कोई विकेट नहीं मिला है.

  • Oct 03, 2026 14:37 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 21/2

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: भारत ने 7 ओवर में 2 विकेट खोकर 21 रन बना लिए हैं. टीम का रन रेट 3.00 है. रोहित शर्मा 29 गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिसमें 2 चौके शामिल हैं. ऋतुराज गायकवाड़ 6 गेंदों पर 3 रन पर नाबाद हैं. जेडन सील्स ने 4 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिए हैं.

  • Oct 03, 2026 14:35 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: सील्स की गेंद पर रोहित शर्मा ने 2 रन लिए

    IND vs WI 3rd ODI LIVE:ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद थी, जिसकी रफ्तार 134.6 किमी/घंटा थी. रोहित आगे बढ़े और गेंद को हवा में खेलते हुए एक्स्ट्रा कवर के खाली स्थान से निकाल दिया. गेंद फील्डरों के बीच से गई और रोहित ने आसानी से दो रन पूरे किए.

  • Oct 03, 2026 14:31 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: फोर्ड की गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका जड़ा

    IND vs WI 3rd ODI LIVE:  ऑफ स्टंप के बाहर फुल और धीमी गेंद थी, जिसकी रफ्तार 129.7 किमी/घंटा थी. गेंद पर पर्याप्त जगह मिलते ही रोहित ने आगे झुककर कवर के बीच से शानदार ड्राइव लगाया. गेंद जमीन से लगी हुई तेजी से बाउंड्री के पार चली गई.

  • Oct 03, 2026 14:28 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: सील्स की गेंद पर रोहित शर्मा ने नहीं लिया रन

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: सील्स की गेंद पर रोहित शर्मा ने कोई रन नहीं लिया. 5वें स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद थी, जिसकी रफ्तार 135.9 किमी/घंटा थी. रोहित ने बल्ला ऊपर उठाकर गेंद को जाने दिया.

  • Oct 03, 2026 14:18 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: टीम इंडिया को शुरुआत में लगे 2 झटके

    भारत को पारी की शुरुआत में ही 2 बडे़ झटके लगे हैं. शुभमन गिल 1 और विराट कोहली 0 पर पवेलियन लौट गए. टीम का स्कोर 4 ओवर में 4 रन पर 2 विकेट है.

  • Oct 03, 2026 14:02 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतने के बाद भारत की बैटिंग शुरू हो चुकी है. क्रीज पर रोहित शर्मा और शुभमन गिल मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी जेडन सील्स बॉलिंग की शुरुआत कर रहे हैं.

  • Oct 03, 2026 13:54 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11

    भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, राहुल (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़

    — BCCI (@BCCI) October 3, 2026

    वेस्टइंडीज: जॉन कैम्बेल, ज्वेल एंड्रयू, शाई होप, आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, जेडन सील्स, विटेल लॉज

  • Oct 03, 2026 13:41 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: भारत ने प्लेइंग-11 में सिराज को मिली जगह

    टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में मोहम्मद सिराज को खिलाया गया है. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी की दूसरे वनडे में बाहर रहने के बाद वापसी हुई है. इसके साथ ही अंशुल कंबोज टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू करने वाले हैं. उन्हें विराट कोहली ने उनकी डेब्यू वनडे कैप दी. 

    — BCCI (@BCCI) October 3, 2026
  • Oct 03, 2026 13:35 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

    भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसाल किया है. वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप इस मुकाबले में पहले बॉलिंग करेंगे.

  • Oct 03, 2026 13:08 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: भारत का स्क्वाड

    रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, अंशुल कंबोज

  • Oct 03, 2026 12:55 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: वेस्टइंडीज का स्क्वाड

    जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, मैथ्यू फोर्ड, ज्वेल एंड्रयू

  • Oct 03, 2026 12:30 IST

    IND vs WI 3rd ODI LIVE: कितने बजे होगा टॉस

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस मुकाबले का टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा. वहीं मुकाबले की शुरुआत दोपहर 2 बजे होगी.