राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत 25 अगस्त से तीन देशों की यात्रा पर जा रहे हैं, जिसके तहत वह अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन जाएंगे. मोहन भागवत विदेशों में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे. उनका ये कार्यक्रम सार्वजनिक होते ही देश की राजनीतिक पारा गर्म हो गया है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया है कि IITs डायरेक्टर को अपने एलुमनाई यानी पूर्व छात्रों को मोहन भागवत से मिलने के लिए निर्देशित किया गया है.
आइए, इसी कड़ी में जानते हैं कि IITs का एलुमनाई नेटवर्क कितना बड़ा है. मसलन, जानेंगे कि कोशिश करते हैं कि विदेशों में IITs एलुमनाई नेटवर्क प्रवासी भारतीयों के बीच कितना ताकतवर है.
जयराम रमेश भी IITian
इस पूरे मामले को विस्तार से जानने से पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बारे में भी जान लेते हैं. असल में जयराम रमेश भी IITian हैं. उन्होंने IIT बॉम्बे से बीटेक किया हुआ है. तो वहीं उन्होंने पाेस्ट ग्रेजुएशन MIT अमेरिका से किया है.
कितना बड़ा है IITs एलुमनाई नेटवर्क ?
मौजूदा समय में देशभर में 23 IITs संचालित हो रहे हैं. हालांकि 2014 के बाद 7 नए IITs खुले हैं. इस तरह से देश में 16 IITs आजादी के बाद से संचालित हो रहे हैं, जिसमें सबसे पहले IIT खड़गपुर शुरू हुआ था, जिसके बाद अन्य IITs खुलने शुरू हुए. कुछ जमा समझें को 5 दशक से अधिक समय से अधिकांश IITs संचालित हो रहे हैं, जिसने प्रत्येक साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स पास होते हैं और वह एलुमनाई नेटवर्क का हिस्सा बनते हैं. एक आंकड़े के अनुसार IIT दिल्ली के एलुमनाई नेटवर्क में 65000 पूर्व छात्र शामिल हैं. अन्य IITs के एलुमनाई नेटवर्क को जोड़ा जाए तो ये संख्या 10 लाख के पार तक पहुंच सकती है.
विदेशों में कितना ताकतवर है IITs एलुमनाई नेटवर्क?
IITs एलुमनाई नेटवर्क विदेशों में कितना ताकतवर है? इस सवाल का जवाब अमेरिका की सिलिकॉन वैली स्थित कंपनियों में भारतीयों की धमक को देखकर तलाशा जा सकता है. असल में सिलिकॉनी वैली में भारतवंशी CEO बड़ी संख्या में है. गूगल CEO सुंदर पिचाई से लेकर कई बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल हैं. वहीं सिलिकाॅनी वैली में बड़ी संख्या में भारतीय काम कर रहे हैं, इसमें से 90 फीसदी IITs एलुमनाई नेटवर्क का हिस्सा हैं, जो IITs से डिग्री लेने के बाद सिलिकाॅनी वैली में जॉब कर रहे हैं. कुछ ऐसी ही स्थिति ब्रिटेन की भी है, जहां बड़ी संख्या में IITs एलुमनाई काम कर रहे हैं.
IITs की मदद कर रहे हैं एलुमनाई
विदेशों में रह रहेIITs एलुमनाई का भारत से कनेक्ट की बात करते हैं. असल में IITs एलुमनाई समय-समय पर अपने स्तर से भारत से कनेक्ट होने की कोशिश करते हैं. तो वहीं IITs भी एलुमनाई को कनेक्ट करती रहती है. इसी कड़ी में पिछले कुछ सालों में IITs ने अपना एलुमनाई फंड विकसित किया है. एलुमनाई की तरफ से मिले डानेशन के बाद IIT दिल्ली का फंड 350 करोड़ के पास पहुंच गया है. इसी तरह कई अन्य IITs को भी एलुमनाई ने करोड़ों रुपये डोनेट किए हैं.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More