एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़शिक्षानौकरीHPPSC Recruitment 2026: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारी 5 अगस्त तक करें आवेदन
HPPSC Recruitment 2026 के तहत हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा में 26 पदों पर भर्ती निकली है. जानें योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन का तरीका.
Written By : सोनम | Updated at : 18 Jul 2026 06:13 PM (IST)

HPPSC वैकेंसी 2026
Source : Pexels
अगर आप हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारी हैं और अपने करियर को नई ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा में 26 खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू हो चुकी है और इसमें 5 अगस्त 2026 तक आवेदन किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि इस जॉब के लिए आप कैसे अप्लाई कर सकते हैं?
कौन कर सकता है आवेदन?
यह भर्ती सीधी भर्ती से थोड़ी अलग है. यह मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है, जो पहले से ही हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी कर रहे हैं. आयोग के अनुसार, आवेदन करने के लिए निम्नलिखित शर्तें पूरी होनी चाहिए.
- वर्तमान में कार्यरत: आवेदक का हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार के किसी भी विभाग, बोर्ड, निगम, स्वायत्त संस्था, विश्वविद्यालय या सहकारी बैंक में कर्मचारी होना जरूरी है.
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
- एक्सपीरियंस: उम्मीदवार के पास अपनी वर्तमान नौकरी में कम से कम 3 साल की रेगुलर सर्विस का एक्सपीरियंस होना जरूरी है.
किस वर्ग के लिए कितनी सीटें?
आयोग ने कुल 26 पदों पर भर्ती निकाली है. हर वर्ग के लिए आरक्षण के हिसाब से सीटें तय की गई हैं.
| श्रेणी/वर्ग | पदों की संख्या |
| सामान्य वर्ग | 17 पद |
| सामान्य-श्रवण बाधित | 01 पद |
| सामान्य-बौद्धिक/बहु दिव्यांग | 01 पद |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 03 पद |
| अनुसूचित जाति | 02 पद |
| अनुसूचित जनजाति | 02 पद |
| कुल पद | 26 पद |
क्या होगी चयन की प्रक्रिया?
इन 26 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चुनाव पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा.
- प्रारंभिक परीक्षा: सबसे पहले उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा देनी होगी. यह एक तरह का स्क्रीनिंग टेस्ट होता है, जिसमें पास होने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण में जाएंगे.
- मुख्य परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा पास करने वालों को मुख्य परीक्षा देनी होगी. यह परीक्षा ज्यादा विस्तृत होती है और मेरिट इसके आधार पर बनती है.
- प्री-इंडक्शन ट्रेनिंग: मुख्य परीक्षा पास करने वाले चयनित उम्मीदवारों को सीधे काम पर नहीं भेजा जाएगा. उन्हें पहले काम की बारीकियां सिखाने के लिए 'प्री-इंडक्शन प्रशिक्षण' दिया जाएगा. यह ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ही उन्हें सेवा में स्थायी रूप से शामिल किया जाएगा.
कैसे करें आवेदन?
आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है. किसी भी तरह का कागजी फॉर्म डाक से स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
- सबसे पहले हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- वहां 'Apply Online' या 'Online Application' के लिंक पर क्लिक करें.
- अगर आप वेबसाइट पर नए हैं तो पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें. अगर पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें.
- 'Finance & Accounts Service' भर्ती वाले विज्ञापन को चुनें और 'Apply' पर क्लिक करें.
- फॉर्म में अपनी सभी जानकारियां (नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता, नौकरी का अनुभव) सही-सही भरें.
- मांगे गए जरूरी दस्तावेज (डिग्री, अनुभव प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर आदि) स्कैन करके अपलोड करें.
- अपनी कैटिगरी के अनुसार परीक्षा फीस का ऑनलाइन भुगतान करें.
- आखिर में फॉर्म को सब्मिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें.
ये भी पढ़ें: एग्जाम रद्द होने पर 2 घंटे तक रोते रहे पंशुल बंसल, फिर की ऐसी वापसी कि बन गए AIR-2
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

About the author सोनम
जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं.
लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.
ट्रैवल उनका इंटरेस्ट एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.
Read More
Published at : 18 Jul 2026 06:13 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
वीडियोज




