Haiwaan Review: Akshay-Saif की जोड़ी ने किया Shock, फिल्म का Climax है जबरदस्त

Published on 11 सित॰ 2026

फिल्म: हैवान
डायरेक्टर: प्रियदर्शन
स्टार कास्ट: अक्षय कुमार, सैफ अली खान, बमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर, श्यामी खेर, शारिब हाशमी और राजेश शर्मा
 3.5 Stars

Haiwaan Review: साल 2016 में मोहनलाल की फिल्म 'ओप्पम' आई थी. करीब 7 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. अब करीब 10 साल बाद उसी फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन इसका हिंदी रीमेक लेकर आए हैं, जिसका नाम है 'हैवान'. इस बार प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार और सैफ अली खान हैं और सबसे खास बात ये है कि फिल्म पूरी तरह कॉमेडी नहीं, बल्कि एक dark suspense thriller है. तो आखिर कैसी है ये फिल्म? अक्षय और सैफ ने कैसा काम किया है? चलिए बताते हैं.

कहानी कैसी है?

फिल्म की शुरुआत एक retired judge की mysterious हत्या से होती है. इस हत्या का शक सैफ अली खान के किरदार श्याम पर जाता है, जो एक blind आदमी है.वहीं अक्षय कुमार बने हैं परशुराम, जो एक खतरनाक और psychopathic killer है.

कहानी में पता चलता है कि जिस judge की हत्या हुई है, उसने कई साल पहले एक अपराधी को सजा सुनाई थी. अब वो अपराधी जेल से बाहर आ चुका है और बदला लेने के पीछे है.

अब श्याम के सामने दो बड़ी मुश्किलें हैं. एक तरफ उसे खुद को बेगुनाह साबित करना है और दूसरी तरफ उसे judge की बेटी नंदिनी को अक्षय के किरदार से बचाना है.

और इसी बीच कहानी में कुछ ऐसे twists और secrets सामने आते हैं, जो पूरी कहानी को एक अलग direction में ले जाते हैं.

अक्षय और सैफ की एक्टिंग कैसी है?

सबसे पहले बात करते हैं सैफ अली खान की. Blind character को उन्होंने काफी अच्छे से निभाया है. उनकी body language और expressions पर अच्छा काम किया गया है.

लेकिन अक्षय कुमार यहां आपको थोड़ा surprise कर सकते हैं. उन्हें आमतौर पर हमने comedy या action करते देखा है, लेकिन इस बार वो एक psychopathic killer के रोल में हैं.

और honestly, अक्षय का ये dark side देखना काफी interesting है. उनका character जिस तरह से सामने आता है, उसमें एक अलग तरह का डर बना रहता है.

बाकी Boman Irani, Shriya Pilgaonkar, Shyami Kher, Rajesh Sharma और Sharib Hashmi ने भी अपने-अपने किरदार अच्छे से निभाए हैं.

Priyadarshan का Direction

अब बात करते हैं Priyadarshan की. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने हमें 'Hera Pheri', 'Bhool Bhulaiyaa' और 'Garam Masala' जैसी शानदार comedy films दी हैं. लेकिन इस बार दोनों ने पूरा game ही बदल दिया है. यहां ना comedy है, ना वो पुराना Priyadarshan वाला अंदाज. फिल्म में crime, suspense, action और थोड़ा horror वाला feel भी देखने को मिलता है.

कुछ scenes ऐसे हैं जहां आपको genuinely लगेगा कि अब ये villain आगे क्या करने वाला है? हालांकि फिल्म का first half थोड़ा slow है. शुरुआत में कहानी को सेट होने में थोड़ा वक्त लगता है और कुछ जगह फिल्म थोड़ी boring भी लग सकती है. लेकिन जैसे ही second half शुरू होता है, फिल्म की pace बेहतर हो जाती है और suspense भी बढ़ने लगता है.

तो देखनी चाहिए या नहीं?

'हैवान'का  first half थोड़ा कमजोर है. लेकिन second half में फिल्म काफी बेहतर हो जाती है. अगर आपको crime, suspense और thriller वाली films पसंद हैं, तो 'हैवान' आपको एक बार जरूर try करनी चाहिए. और सबसे बड़ा reason है अक्षय कुमार को इतने dark और अलग अंदाज में देखना.

ये भी पढ़ें: खाने के सामान में निकले छोटे-छोटे कीड़े, Bipasha Basu ने शेयर की चौंकाने वाली पोस्ट