Haiwaan से 18 साल पहले जिस फिल्म में साथ दिखे थे अक्षय कुमार-सैफ अली खान, उसका क्या हाल हुआ था?

Published on 11 सित॰ 2026

Haiwaan से 18 साल पहले जिस फिल्म में साथ दिखे थे अक्षय कुमार-सैफ अली खान, उसका क्या हाल हुआ था?

सैफ अली खान और अक्षय कुमार

Saif Ali Khan And Akshay Kumar Movie: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान इन दिनों अपनी नई क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. ये फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. सैफ इसमें हीरो के किरदार में हैं और अक्षय एक साइको किलर के रोल में नजर आए हैं. इन दोनों सितारों को सालों बाद मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने साथ लाने का काम किया है.

ये 18 साल के बाद हुआ है, जब अक्षय और सैफ एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है, ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले दोनों पिछली बार जिस पिक्चर में साथ दिखे थे, उस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल हुआ था.

किस फिल्म में साथ दिखे थे सैफ-अक्षय?

सैफ अली खान और अक्षय कुमार ‘हैवान‘ से पहले ‘टशन’ में दिखे थे. ये फिल्म साल 2008 में आई थी. इस एक्शन-कॉमेडी को डायरेक्ट किया था विजय कृष्ण आचार्य ने. फिल्म में करीना कपूर, अनिल कपूर, यशपाल शर्मा और संजय मिश्रा जैसे स्टार्स भी नजर आए थे.

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म एवरेज रही थी. सैकनिल्क की मानें तो इसका बजट 31 करोड़ रुपये था और फिल्म ने भारत में सिर्फ 29.44 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन 51.60 करोड़ रुपये था. इसमें अक्षय ने बच्चन पांडे का रोल किया था, तो वहीं सैफ ने जितेंद्र कुमार मकवाना उर्फ जिमी क्लिफ का कैरेक्टर निभाया था.

ये भी पढ़ें-

फिल्मी सितारों के बाद क्रिकेटर्स भी टीवी के मैदान में, गांगुली-रोहित के बाद अब सहवाग बनेंगे होस्ट?

हनुमान अंश ने कमाए 150 करोड़, पर ये पैसा मिलेगा किसे? जानिए कमाई का असली मालिक कौन

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम भी दिखे थे

‘टशन’ में सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान भी चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आए थे. इसमें इब्राहिम ने जिम्मी यानी सैफ के बचपन का रोल किया था. बहरहाल, इन दिनों सबकी नजर ‘हैवान’ पर है. ये प्रियदर्शन की ही साल 2016 में आई मलयालम भाषा की फिल्म ‘ओप्पम’ का रीमेक है.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button