Gwalior Madrasa Raid: ग्वालियर (Gwalior News) में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एजी ऑफिस के पास स्थित दारूल कुरआन मदरसे पर छापामार कार्रवाई (Gwalior Madrasa Raid) की। बाल कल्याण समिति से मिली सूचना के बाद आयोग की अध्यक्ष निवेदिता शर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल कल्याण समिति के अधिकारियों के साथ मदरसे का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान यहां रह रहे 22 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, मदरसा प्रबंधन से मान्यता और बच्चों से संबंधित जरूरी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन मौके पर कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया जा सका।
22 बच्चों को किया गया रेस्क्यू
जांच के दौरान मदरसे में 4 से 16 साल तक के बच्चे और बच्चियां मिले। रेस्क्यू किए गए बच्चों में 15 बालक और 8 बच्चियां बताए गए हैं। बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार बाल कल्याण समिति की निगरानी में अलग-अलग गृहों में भेजा गया है। (Gwalior Madrasa Raid) अधिकारियों के मुताबिक, मदरसे में बच्चों की नियमित पढ़ाई की व्यवस्था भी नहीं मिली। इसके अलावा बच्चों की देखरेख के लिए पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति नहीं होने की बात भी सामने आई है।
कमरों में मिलीं बच्चियां
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कुछ बच्चियों के कमरों में होने की जानकारी मिली। आयोग की अध्यक्ष के मुताबिक, तीन बच्चियां कमरे में बंद मिलीं और (Gwalior Madrasa Raid) इसकी जानकारी मदरसा प्रबंधन की ओर से अधिकारियों को नहीं दी गई थी। जांच में मदरसे के पास बच्चों को रखने और संचालन से जुड़े जरूरी दस्तावेज और मान्यता नहीं होने की बात सामने आई।
यह भी पढ़ें: Lucknow CBI Action: ED के अधिकारी और हेड कांस्टेबल 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जांच में मदद के नाम पर मांगी रकम
गुप्त सूचना के बाद हुई कार्रवाई
बाल कल्याण समिति को सूचना मिली थी कि मदरसे में बच्चों को रखा जा रहा है और इसके पास आवश्यक मान्यता नहीं है। सूचना राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर का निरीक्षण किया। (Gwalior Madrasa Raid) अधिकारियों ने रिकॉर्ड और बच्चों से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन मदरसा प्रबंधन इन्हें उपलब्ध नहीं करा सका। दोपहर से शाम तक चली कार्रवाई के दौरान बच्चों की सुरक्षा और देखरेख से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी जांच की गई।
यह भी पढ़ें: Imran Masood Detained: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद हिरासत में, जामिया में छात्रों के प्रदर्शन में पहुंचे थे
कुछ दिन पहले एक बच्चा हुआ था लापता
जांच के दौरान यह जानकारी भी सामने आई कि कुछ दिन पहले इसी मदरसे में रहने वाला 13 साल का एक बच्चा लापता हो गया था। सागरताल क्षेत्र के मेवाती मोहल्ले के रहने वाले परिवार का यह बच्चा मदरसे में रहकर पढ़ाई करता था। (Gwalior Madrasa Raid) 14 अक्टूबर की रात वह मदरसे में मौजूद था, लेकिन 15 अक्टूबर की सुबह वहां नहीं मिला। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। बाद में बच्चा मिल गया था।
यह भी पढ़ें: MP Teachers 6th Pay Commission: MP के 70 हजार शिक्षकों को मिलेगा 10 साल का एरियर! टीचर्स की सैलरी में ₹20 हजार तक बढ़ोतरी की उम्मीद, जानें पूरा मामला
एक्ट के तहत जांच जारी
बाल कल्याण समिति के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद राज्य बाल संरक्षण आयोग ने मदरसे का निरीक्षण किया और 22 बच्चों को रेस्क्यू कर गृहों में रखा गया है। (Gwalior Madrasa Raid) बच्चों की सुरक्षा और मदरसा संचालन से जुड़े नियमों के तहत जांच की जा रही है। फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।
यह भी पढ़ें: CJP Protest Strategists: सीजेपी के आंदोलन के ये हैं रणनीतिकार! प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कौन तय करता है आंदोलन की रणनीति