'Govinda बेटी की उम्र की लड़की संग होटल जाता है, मुझे कॉल आया', सुनीता आहूजा का बड़ा खुलासा, ऑडियो क्लिप वायरल

Published on 21 अग॰ 2026

Time Updated: Friday, August 21, 2026, 16:33 [IST]

Govinda: गोविंदा और सुनीता आहूजा इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ तलाक का केस वापस ले लिया है लेकिन इसके पीछे की चौंकाने वाली वजह ने सबको हैरान कर दिया है। अब राखी सावंत के साथ सुनीता आहूजा के फोन कॉल का एक और क्लिप सामने आया है, जिसमें वह कहती सुनाई दे रही हैं कि उन्हें होटलों से गोविंदा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के बारे में कॉल आए हैं।

सुनीता आहूजा का ऑडियो क्लिप वायरल
सुनीता आहूजा और राखी सावंत के बातचीत के एक और क्लिप में गोविंदा की पत्नी कई सारे खुलासे करती सुानई दे रही हैं। वह राखी सावंत से सपोर्ट मांगते हुए कहती हैं- लोगों को मेरे सपोर्ट में बोलना चाहिए। आप पूरी कहानी जानते हैं। पूनम पांडे और ये सब लोग क्या कह रहे हैं? इन लोगों की क्या वैल्यू है?

Govinda

राखी सावंत ने कहा- बाहर का चिकन टिक्का खाकर तबीयत खराब होगी

ऑडियो क्लिप में राखी सावंत ने गोविंदा की जिंदगी में दूसरी लड़की का जिक्र करते हुए कहा- घर का दाल-चावल ही अच्छा होता है। बाहर का चिकन टिक्का खाकर तबीयत खराब हो जाएगी। इस पर सुनीता ने जवाब दिया- अरे, चिकन टिक्का भी अच्छा होता है। तू देख ना उसको एयरपोर्ट पर जो ले गया है।

सुनीता बोलीं- होटलों से मुझे कॉल आ रहा है

इसके बाद सुनीता आहूजा ने एक और चौंकाने वाला दावा किया कि वह सालों से चुप हैं और अब सिर्फ इसलिए बोल रही हैं क्योंकि गोविंदा एक्ट्रेस कोमल को उसकी जगह देने की कोशिश कर रहा है। सुनीता ने कहा- देख राखी, मैं इतने दिन तक चुप थी, करीब 5-6 साल। अब तू उसको मेरी जगह देगा? होटलों से मुझे कॉल आ रहा है। एक बीवी होकर मुझे कैसा लगेगा? वो बेटी की उम्र की लड़की के साथ होटल जाता है।

सुनीता आहूजा ने तलाक का केस क्यों वापस लिया?

राखी सावंत के साथ बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा ने बताया कि उन्होंने डिवोर्स केस इसलिए वापस ले लिया क्योंकि गोविंदा अपनी नई गर्लफ्रेंड कोमल से शादी करने का प्लान बना रहे थे। सुनीता ने कहा- मैंने कल डिवोर्स केस वापस ले लिया क्योंकि वो शादी करने के प्लान में था, वो भी उस नई लड़की कोमल के साथ।

राखी ने सुनीता से कहा- 200 करोड़ पर ध्यान दो

इस पर राखी सावंत ने सुनीता आहूजा से कहा- अच्छा हुआ। जैसा मैंने कहा, तुमने केस वापस लेकर सही किया। फिर राखी ने सुनीता से फाइनेंशियल पहलू का ध्यान रखने के लिए कहा। राखी ने सुनीता से कहा- आप 200 करोड़ पर ध्यान दो। सब छोड़ो। दूसरी-तीसरी कोई आ गई ना, सब हड़प लेगी। आप पहले अपने नाम सब कुछ कर लो प्लीज, मेहरबानी।

1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने मार्च 1987 में शादी की थी। दोनों ने शुरुआती दौर में अपनी शादी को काफी निजी रखा था। इस शादी से उनके दो बच्चे- बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा हैं। टीना आहूजा एक्टिंग करियर में अपनी शुरुआत कर चुकी हैं जबकि यशवर्धन फिल्ममेकिंग से जुड़े हुए हैं और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं।

दिसंबर 2024 में दायर की थी तलाक की अर्जी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनीता आहूजा ने गत 5 दिसंबर 2024 को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी। इसमें हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 के तहत कई आरोपों का हवाला दिए जाने की बात सामने आई थी। इनमें कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर, क्रूरता और साथ छोड़ने जैसे आरोप शामिल थे। हालांकि इसके बाद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। गणेश चतुर्थी के दौरान भी गोविंदा और सुनीता साथ नजर आए थे, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही तलाक की अटकलें कुछ समय के लिए शांत होती दिखीं।