Flipkart Big Billion Days 2026 की संभावित डेट सामने आई है। लीक रिपोर्ट में 9 अक्टूबर से सेल और Plus मेंबर्स को 8 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस का दावा है। जानें ऑफर्स और डील्स के बारे में क्या कुछ बताया गया है।
फेस्टिव सीजन शुरू होने के साथ सेल का इंतजार भी खत्म होने वाला है। हर साल अमेजन, Great Freedom Festival तो फ्लिपकार्ट, Big Billion Day Sale लेकर आती है। इसी बीच, लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फ्लिपकार्ट की दीवाली सेल का आगाज 9 अक्टूबर से हो सकता है, जबकि Flipkart Plus मेंबर्स एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर से सेल का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, ध्यान देने वाली बात है कि अभी तक इस बार पर फ्लिपकार्ट की ओर से तारीखों की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में इन तारीखों को संभावित डेट माना जा सकता है।
फ्लिपकार्ट सेट में क्या कुछ होगा खास ?
दरअसल, इस वक्त सोशल मीडिया पर यूजर्स एक स्क्रीन शॉट शेयर कर रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सेल की शुरुआत 9 अक्टूबर से हो सकती है। इतना ही नहीं, तस्वीर में चुनिंदा खरीददारी पर Axis Bank, ICICI Bank Card पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं, फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए 12% तक इंस्टेंट कार्ड डिस्काउंट मिलने का दावा किया गया है।
Scroll to load tweet…
इससे इतर, ऑफर्स के बारे में स्पष्ट नहीं है कि वह किन कार्ड्स पर लागू होगा, न्यूनतम ट्रांजैक्शन वेल्यू कितनी होगी, कौन से प्रोडक्ट ऑफर के लिए कितने योग्य होंगे, अधिकतम ऑफर की सीमा क्या होगी। साथ ही Plus मेंबर्स के लिए 12% ऑफर किन शर्तों पर मिलेगा।
ये भी पढ़ें- ₹33,999 में आया Motorola का धांसू Tablet, 10,200mAh बैटरी और साथ में Free Pen-Keyboard
इसलिए इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए Flipkart के आधिकारिक बयान का इंतजार करना बेहतर होगा।
Flipkart Big Billion Day Sale पर कंपनी ने क्या कहा ?
5 सितंबर को एक्स प्लेटफॉर्म पर ग्राहक के जवाब का सवाल देते हुए फ्लिपकार्ट ने बताया था कि Big Billion Days की तारीखों की घोषणा जल्द दी जाएगी। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि नवरात्रि शुरू से पहले सेल को लाइव किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- ₹20-30 हजार का बजट? Flipkart Sale में मिल रहे ये Gaming Phone, BGMI-Free Fire चलेगा धड़ाधड़
2025 में कब हुई थी फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल
पिछले साल Flipkart Big Billion Days की शुरुआत 23 सितंबर से हुई थी। जबकि Flipkart Plus & Black मेंबर्स को सामान्य ग्राहकों से एक दिन पहले सेल का अर्ली एक्सेस मिला था। इस दौरान Axis Bank & ICICI Bank Card पर, 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट जैसे ऑफर भी शामिल थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि 2026 में भी बैंक डिस्काउंट, मेंबर अर्ली एक्सेस समेत कई ऑफर्स ग्राहकों को दिए जा सकते हैं।
Scroll to load tweet…
Flipkart BBD 2026 सेल का इंतजार
फिलहाल लीक रिपोर्ट्स को संभावित तारीख के तौर पर देखना उचित है, क्योंकि कंपनी की ओर से ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की गई है। अगर आप Big Billion Days में स्मार्टफोन, टीवी, होम अप्लायंसेज, या अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम खरीदने की योजना बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना बेहतर है।