नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि बात ये है कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर पैलेट गन का प्रयोग हुआ। साहिल के शरीर से ये छर्रे निकले हैं। इनके शरीर के अंदर ये छर्रे हैं। इनकी आंख में छर्रे लगे हैं। ये एम्स की रिपोर्ट है। एम्स की रिपोर्ट में साफ लिखा है कि इनके शरीर में 200 से ज्यादा छर्रे हैं। आंख में भी छर्रे हैं। इनकी आंख चली गई है। अब ये आंख से देख नहीं पाएंगे और इनके दिल के बिल्कुल पास भी छर्रे हैं, जिन्हें निकाला नहीं जा सकता।
पढ़ें :- मेरठ पुलिस की बर्बरता पर आग बबूला अखिलेश यादव,बोले- किसान का अपमान, देश का अपमान...,जांच और सख्त कार्रवाई की मांगदिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कहा कि हमने छर्रे नहीं चलाए। तो एक ही सवाल है अगर आपने नहीं चलाए तो किसी ने तो ये छर्रे चलाए होंगे। शायद किसी और ने इन पर छर्रे चला दिए और अगर किसी और ने नहीं चलाए तो पता नहीं, शायद इन्होंने खुद ही जगह-जगह चला दिए। मगर क्राइम तो हुआ है, क्योंकि इनके शरीर में छर्रे हैं।
पढ़ें :- पैलेट गन पीड़ित साहिल के साथ संसद मार्ग थाने के बाहर बैठे राहुल गांधी, कहा- FIR दर्ज होने तक नहीं जाएंगेLIVE: Media Bite | Parliament Street Police Station, New Delhi https://t.co/Fvf6NxHxqy
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 21, 2026
हम सिर्फ ये कह रहे हैं कि FIR दर्ज कीजिए। ये हिंदुस्तान का युवा है। इनकी मम्मी यहां ज्योति जी खड़ी हैं, इनके पिता दीपक हैं। ये साहिल है। और हम सिर्फ ये कह रहे हैं प्लीज FIR दर्ज कीजिए। अंदर से हमें बताया जा रहा है कि ऊपर से ऑर्डर आया है कि FIR नहीं हो सकती है, इससे ज्यादा सरल बात क्या हो सकती है? जब तक FIR नहीं होगी, तब तक हम यहां से नहीं हिलने वाले हैं।
इस देश में लाखों लोगों के साथ अन्याय होता है, महिलाओं के साथ होता है, जिनका रेप किया जाता है उनके साथ होता है, गरीबों के साथ होता है और रोज होता है और ये नई दिल्ली में, कनॉट प्लेस में, आपकी आंखों के सामने किया जा रहा है। इसलिए हमारी सिर्फ एक मांग FIR है। और जो इन्वेस्टिगेटर आपने बनाया है, उसका नाम हमें बता दीजिए। हम चले जाएंगे। हम सिर्फ इस परिवार के लिए न्याय मांग रहे हैं। और हमें बताया जा रहा है कि हिंदुस्तान में युवा पर गोली चलाई जा सकती है।