|
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2025/12/30/entertainment-highlights-2025-12-30-19-17-27.png)
Oct 26, 2026 11:57 IST
Entertainment News Live Updates: सेंसर बोर्ड से जुड़ी बड़ी खबर
सेंसर बोर्ड से 500 से अधिक फिल्मों की स्क्रिप्ट, कट्स ऑर्डर, रेवेन्यू डिटेल्स लीक हो गई हैं. एक रिपोर्ट में दावा किया है कि CBFC की वेबसाइट से बड़ी संख्या में डेटा लीक हुआ है. इनमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्में शामिल हैं. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन का कहना है कि वो सिक्योरिटी ऑडिट करवाया जा रहा है.
Oct 26, 2026 10:43 IST
Entertainment News Live Updates: विवादों में आया 'रामायण' का 'मंगल रंग' गाना
फिल्म 'रामायण' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज होते ही विवादों में आ गया है. गाने का कव्वाली जैसा म्यूजिक कई सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया. रिलीज होते ही कई लोगों ने एक्स पर इसकी आलोचना की.
Oct 26, 2026 10:08 IST
Entertainment News Live Updates: अनुष्का शर्मा-विराट कोहली हुए भक्ति में लीन
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में मुंबई में आयोजित कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल हुए. कपल साथ-साथ भक्ति गीतों पर डूबे नजर आए. कृष्णा दास कीर्तन से कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें उन्हें कान्हा की भक्ति में डूबे देखा जा सकता है.
Watch 🚨 #AnushkaSharma and #ViratKohli soak in Krishna Das kirtan in Mumbai ✅ https://t.co/zIiSqh21lE
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) October 26, 2026Oct 26, 2026 09:18 IST
Entertainment News Live Updates: 'रामायण’ की धुआंधार एडवांस बुकिंग
रणबीर कपूर की 'रामायण’ को एडवांस बुकिंग में लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार, 26 अक्टूबर की सुबह 7 बजे तक 4 हजार 658 शोज के लिए भारत में 2.14 लाख टिकटों की प्री सेल की है. वहीं बिना ब्लॉक सीटों के 1.72 लाख टिकटों की सेल हुई है. इसी के साथ इस फिल्म ने ब्लॉक सीटों के साथ एडवांस बुकिंग में 11.78 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
Oct 26, 2026 08:34 IST
Entertainment News Live Updates: चर्चा में मशहूर रैपर निकी और डोनाल्ड ट्रंप
मशहूर रैपर निकी मिनाज और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाल के दिनों में काफी नजदीकियां बढ़ी हैं. निकी मिनाज खुलकर ट्रंप और उनकी नीतियों का समर्थन कर रही हैं. हाल ही में निकी25 अक्टूबर को मिशिगन के पोर्ट ह्यूरन स्थित मैकमोरन प्लेस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट सेंटर में आयोजित एक मिडटर्म रैली में ट्रंप को सपोर्ट करने पहुंची थी.
Oct 26, 2026 08:31 IST
Entertainment News Live Updates: दलेर मेहंदी से मंत्री सुबोध उनियाल ने मांगी माफी
दलेर मेहंदी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का विवाद खत्म हो गया है. सिंगर से उत्तराखंड के मंत्री ने माफी मांग ली है और इसके लिए मीका सिंह ने उनकी तारीफ भी की है.
Oct 26, 2026 08:30 IST
Entertainment News Live Updates नागार्जुन की 'इटलु अर्जुन' की रिलीज टली
नागार्जुन की फिल्म 'इटलु अर्जुन' की 30 अक्टूबर को होने वाली रिलीज टल गई है. अनीश और अनस्वरा राजन की इस फिल्म की नई रिलीज डेट जल्द घोषित होगी. रिलीज टलने की वजह अभी सामने नहीं आई है.
Advertisment
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
