Sat, 22 Aug 2026 07:59 AM IST
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 22 Aug 2026 07:59 AM IST
सार
High Electricity Consuming Products Kaun Se Hain: घरों में कई तरह की चीजों का इस्तेमाल हम करते हैं, जो लाइट से चलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे कौन से प्रोडक्ट्स हैं जो अधिक बिजली खर्च करते हैं जिससे आपका बिजली का बिल बढ़ता है?
High Electricity Consuming Products List In Hindi: घर में अगर आप पंखा खुला छोड़कर कहीं चले जाएं या बाथरूम या कमरे की लाइट खोलकर कहीं चले जाएं, तो घर वाले बोल ही देते हैं कि बंद करो फालतू में बिजली का बिल आएगा?
पर क्या आप जानते हैं कि लगभग घरों में कई ऐसे उपकरण हैं जो लाइट से चलते हैं और काफी अधिक बिजली भी खर्च करते हैं? जिसका सीधा असर हमारे बढ़ते बिजली के बिल पर पड़ता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी चीजें हैं...
कौन सी चीजें बिजली ज्यादा खाती हैं? - फोटो : AI Generated
घरों में कौन सी चीजें ज्यादा बिजली इस्तेमाल करते हैं?
नंबर 1
- सबसे पहले तो इस लिस्ट में है एसी यानी एयर कंडीशनर
- आज के समय में अधिकतर घरों में ये लगे हैं और कहीं-कहीं तो एक से भी अधिक
- एसी को बिजली खर्च करने का सबसे बड़ा स्त्रोत माना जाता है
- एसी लगभग हर घंटे 1500 से 3000 वॉट तक की बिजली खर्च करता है
- पर गर्मी से बचने के लिए लोग इसे चलाते ही हैं
कौन सी चीजें बिजली ज्यादा खाती हैं? - फोटो : AI
नंबर 2
- एसी के बाद जो उपकरण है अधिक बिजली खाने वाला
- वो है गीजर जिसका इस्तेमाल लोग सर्दियों में पानी गर्म करने के लिए करते हैं
- एक सामान्य गीजर की क्षमता 3000 से 4500 वॉट तक की होती है
- ऐसे में समझा जा सकता है कि गीजर अधिक बिजली की खपत करता है
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन सी चीजें बिजली ज्यादा खाती हैं? - फोटो : एआई जनरेटेड
नंबर 3
- तीसरे नंबर पर है फ्रिज, जो लगभग हर एक घर में आज के समय में मौजूद है
- सब्जियों, फलों को स्टोर करने के अलावा पानी को ठंडा करने जैसे कामों के लिए फ्रिज का इस्तेमाल होता है
- फ्रिज और बाकी उपकरणों में एक फर्क ये है कि फ्रिज लगभग 24 घंटे ही ऑन रहता है, लोग इसे किसी भी मौसम में बंद नहीं करते
- इसलिए माना जाता है कि हर महीने जो बिजली का बिल आता है उसमें लगभग 15-20 फीसदी हिस्सा फ्रिज का ही होता है
विज्ञापन
कौन सी चीजें बिजली ज्यादा खाती हैं? - फोटो : एआई जनरेटेड
नंबर 4
- सभी घरों में तो नहीं, लेकिन एक बड़ी संख्या में लोग वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं
- कपड़े धोने हो या सूखाने हो, लोग इसका इस्तेमाल करते हैं
- वॉशिंग मशीन भी ठीक-ठाक बिजली खर्च करती है