Ajay Devgn Drishyam 3: अजय देवगन ‘दृश्यम 3’ में एक बार फिर से विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आने वाले हैं. मेकर्स ने इस फिल्म को ‘दृश्यम: द कन्कलूजन’ नाम दिया है. जब मेकर्स ने टाइटल का ऐलान किया था, उसी से क्लियर हो गया था कि ये इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म होगी. अब खुद अजय ने भी कंफर्म कर दिया है कि अब ये फ्रेंचाइजी आगे नहीं बढ़ेगी. ‘दृश्यम 3’ इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म है.
अजय देवगन ने बताया कि उन्हें ऐसा लगता है कि जब कोई चीज टॉप पर चली जाए, तो उसे टॉप पर ही छोड़ देना चाहिए, वो उसके लिए अच्छा होता है. दरअसल, 9 सितंबर को गोवा में ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया. उसी इवेंट में अजय देवगन ने इस फ्रेंचाइजी के The End पर बात की.
‘दृश्यम 3’ बनाना लगभग नामुमकिन था
अजय देवगन ने कहा, “दूसरे पार्ट के बाद हमें नहीं पता था कि ये फिल्म बनेगी कि नहीं. क्योंकि ये एक ऐसी फिल्म नहीं है, जहां आप एक स्क्रिप्ट पर काम करते हैं और कहते हैं कि चलो एक सीक्वल बनाते हैं. इसमें ट्विस्ट एंड टर्न चाहिए. उसी दायरे में रहते हुए, वहीं से शुरू करना जहां पर कहानी खत्म हुई, उतना ही इंटरेस्टिंग बनाना, मुझे लगता है कि ये लगभग नामुमकिन है.”
अजय देवगन ने ‘दृश्यम 3’ का क्रेडिट फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक को दिया. उन्होंने बताया कि अभिषेक ने ढाई साल राइटर्स की टीम के साथ मेहनत की और स्क्रिप्ट क्रैक किया. अजय ने आगे कहा, “हम सबको ये भी लगा कि अब यहां पर कन्क्लूजन होना चाहिए. मुझे नहीं लगता है कि अब इसके आगे जाने की कोशिश भी करनी चाहिए, क्योंकि अगर आप हर चीज को टॉप पर छोड़ते हैं, तो वो उसके लिए बेस्ट होता है.”
ये भी पढ़ें-
बिग बॉस 20 में पहले ही हफ्ते इन 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी तलवार! कौन होगा बेघर?
2005 में जीता फेम गुरुकुल, फिर कहां गायब हो गए थे काजी तौकीर, अब बिग बॉस में हुई एंट्री
मोहनलाल को फिल्म दिखाना चाहते हैं अजय देवगन
अजय के इस बयान से क्लियर हो जाता है कि अब वो ‘दृश्यम 4’ नहीं बनाएंगे. इसी साल 21 मई को मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ भी रिलीज हुई. अब अजय ने बताया कि उनकी फिल्म मोहनलाल की फिल्म से बिल्कुल अलग है. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें खुशी होगी अगर मोहनलाल और उनकी टीम ये फिल्म देखते हैं. बहरहाल, ‘दृश्यम 3’ इसी साल 2 अक्टूबर को थिएटर्स में दस्तक देगी.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More