यश की फिल्म टॉक्सिक 'धुरंधर 2' के लिए बॉक्स ऑफिस पर खतरा बन सकती है, क्योंकि मूवी की एडवांस बुकिंग में अच्छी ओपनिंग तो मिली ही, लेकिन साथ ही इसके शो के प्राइस भी आसमान छू रहे हैं।
-1787325343557_m.webp)
यश की टॉक्सिक की टिकट प्राइस है बहुत हाई/ फोटो- Instagram
HighLights
टॉक्सिक की टिकट प्राइस छू रहे हैं आसमान
यश की फिल्म को एडवांस बुकिंग में मिली अच्छी शुरुआत
धुरंधर 2 के लिए मुसीबत बनकर आई टॉक्सिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश की फिल्म टॉक्सिक (Toxic Movie Release) रिलीज के बेहद करीब पहुंच चुकी है। कियारा आडवाणी-नयनतारा स्टारर मूवी को सिनेमाघरों में आने में बस पांच दिन बचे हुए हैं। 21 अगस्त से गैंगस्टर ड्रामा फिल्म की मेकर्स ने एडवांस बुकिंग शुरू की है। एक तरफ जहां फिल्म की प्री-सेलिंग काफी अच्छी चल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ मुंबई और बेंगलुरू में मूवी के टिकट प्राइस आसमान छू रहे हैं।
मुंबई और बेंगलुरू में महंगे हैं फिल्म के टिकट्स
मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के बेंगलुरू और मुंबई के प्रीमियम सिनेमाघरों के टिकट प्राइस काफी महंगे हैं। दोनों ही शहरों में कई सिनेमाघरों में प्रीमियम टिकट 2000 तक बिकी हैं। बांद्रा के जियो वर्ल्ड ड्राइव में टिकट प्राइस 2,250 रुपए का है। इतना ही नहीं, जियो वर्ल्ड प्लाजा में कुछ जगहों पर टिकट की कीमत 2,600 रुपए तक भी पहुंच रही है। हालांकि, इन सभी टिकट प्राइस में टैक्स भी शामिल है।
मुंबई के अलावा बेंगलुरू के फोरम रेक्स वॉक कॉस्टस में टैक्स के साथ टिकट की कीमत 2,181 रुपए तक है। मुंबई और बेंगलुरू में कई प्रीमियर शोज की कीमत 1,500 रुपए तक की भी है।
-1787325356273.webp)
एडवांस बुकिंग में गर्दा उड़ा रही है टॉक्सिक
टॉक्सिक की हिंदी डब वर्जन के लिए एडवांस बुकिंग 21 अगस्त को शुरू हुई है और छह घंटे से कम समय में देश के सबसे बड़े मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपॉलिस में इस फिल्म की अभी तक 30 हजार से अधिक टिकट बिक चुकी है। धुरंधर के बाद टॉक्सिक साल की दूसरी ऐसी फिल्म है, जिसने एडवांस बुकिंग में इतनी बड़ी ओपनिंग ली है।

रिपोर्ट्स की मानें तो टॉक्सिक (Toxic) को दुनियाभर में मेकर्स 12 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं। यश की फिल्म टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स को सेंसरबोर्ड से ने ए सर्टिफिकेट के साथ पास किया है। मूवी से किसी भी तरह के सींस नहीं हटाए गए है। यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।