धनुष (Dhanush) ने हाल ही में अपनी फिल्म रायन (Raayan) के नेशनल अवॉर्ड जीतने पर मिली आलोचना को लेकर बात की है। ...और पढ़ें

नेशनल अवॉर्ड जीत के लिए मिली आलोचना पर बोले धनुष। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में नेशनल अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट का ऐलान किया गया। बेस्ट तमिल फिल्म का अवॉर्ड 2024 में रिलीज हुई धनुष की एक्शन थ्रिलर रायन (Raayan) को मिला।
रायन के बेस्ट तमिल फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिलने पर सोशल मीडिया पर एक डिबेट शुरू हो गई। कुछ नेटिजंस का कहना था कि रायन की तुलना में विजय सेतुपति-अनुराग कश्यप की फिल्म महाराजा और कार्ति स्टारर मेइयाजगन (Meiyazhagan) ज्यादा डिजर्विंग थीं।
आलोचना पर धनुष का रिएक्शन
अब धनुष ने नेशनल अवॉर्ड की जीत पर मिली आलोचना को लेकर पहली बार रिएक्शन दिया है। उन्होंने एक इवेंट में इस बारे मे ंकहा, "मुझे रायन के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। उस साल यकीनन इससे बेहतर फिल्में भी थीं। उन फिल्मों के फैन्स ने अपना प्यार जाहिर किया और मैं उनका पूरा सम्मान करता हूं।"
कई बार नेशनल अवॉर्ड से चूके धनुष
धनुष ने कहा कि वह भी कई फिल्मों के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने के हकदार थे, लेकिन उन्हें नहीं मिला। बकौल एक्टर, "अधु ओरु कना कालम तो बहुत पहले रिलीज हुई थी। लोगों ने कहा था कि मुझे इसके लिए जरूर अवॉर्ड मिलेगा। मैं इतना छोटा था कि मुझे भी उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर पुधुपेट्टई है। आप सबने मुझसे कहा था कि मैं फिर जीतूंगा, लेकिन मैं नहीं जीता।"
#Dhanush on National Award Controversy 👀
"Raayan vida Meiyazhagan & Maharaja better films dhaan... Aana Pudhupettai, Vada Chennai, Karnan, Maryan, & Raanjhanaa National Award miss pannapo yaarum pesaala."
"Inniku 90% oppose panraanga... Appo 10% kooda support pannala. Thatti… pic.twitter.com/zxyqwEZqC6
— Gv (@gowtham0725) July 26, 2026
लोगों से की ये गुजारिश
धनुष ने आगे कहा, "कुछ चीजें अपने आप ही सही जगह पर आ जाती हैं, चाहे आप कितनी भी कोशिश कर लें। मेरे साथ भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ। मुझे मौका मिला। फिल्म कैसी बनी, इससे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मैंने जो कोशिश की, वह सच्ची थी। एक तमिलियन के तौर पर मुझे दो और नेशनल अवॉर्ड मिले हैं। इसे इग्नोर न करें, इसका जश्न मनाएं।"
यह भी पढ़ें- फिल्म अभिनेत्री कृति सेनन और अभिनेता धनुष अपनी फिल्म के प्रचार के सिलसिले में काशी पहुंचे