Delhi Power Cut Alert: 15 अगस्त को दिल्ली के छतरपुर, पंजाबी बाग और मयूर विहार समेत इन इलाकों में रहेगा पावर कट! देखें शटडाउन शेड्यूल

Published on 14 अग॰ 2026

राजधानी दिल्ली में बीते कई हफ्तों से बिजली लाइन को बेहतर, मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी रखरखाव का कार्य BSES द्वारा किया जा रहा है. माना जा रहा है कि दिल्ली में बढ़ती आबादी के कारण बिजली की मांग में इजाफा हुआ है, ऐसे में पुराने लाइन को ठीक कर उन्हें मजबूत करना काफी जरूरी हो गया है, ताकि हर घर बिजली सप्लाई सुरक्षित और बिना रुकावट रहे. इसी कड़ी में BSES की BRPL और BYPL के अंतर्गत कई इलाकों में बिजली रखरखा का काम होना है, जिसको लेकर बिजली डिस्कॉम कंपनी ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL and BRPL on :- 15-08-2026) में जारी कर दिया है. जानिए आपका एरिया में इस लिस्ट में शामिल है कि नहीं.

यह भी पढ़ें: Weather Alert: दिल्ली-NCR में अचानक बदिन में छाया अंधेरा, अगले 3 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

---विज्ञापन---

किन इलाकों में चलेगा मेंटेनेंस का काम

इस शटडाउन से BRPL और BYPL के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्र प्रभावित होंगे. इनमें टैगोर गार्डन (Tagore Garden) डिवीजन का पॉकेट A शाम नगर विष्णु गार्डन (Pocket A Sham Nagar Vishnu Garden), छतरपुर (Chhatarpur) डिवीजन का फेज 1 छतरपुर एन्क्लेव (Phase 1 Chhatarpur Enclave); पंजाबी बाग (Punjabi Bagh) डिवीजन की स्वयंशिद्धा कॉलोनी, पंजाबी बाग अपार्टमेंट, लाल क्वार्टर अरिहंत नगर और अरिहंत नगर और VSE डिवीजन का सेक्टर C, पॉकेट B3 और पॉकेट 1 (मयूर विहार फेज III / Mayur Vihar Phase III) शामिल हैं. इन इलाकों में शटडाउन जारी रहेगा, इसलिए पहले से तैयारी करना जरूरी है.

कितनी देर चलेगा काम

जारी आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों के लिए बिजली कटौती का समय अलग-अलग निर्धारित किया गया है. पंजाबी बाग क्षेत्र में शटडाउन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा. वहीं, छतरपुर क्षेत्र में यह सुबह 10:08 बजे से दोपहर 12:08 बजे तक रहेगा. टैगोर गार्डन क्षेत्र में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी. वहीं VSE (मयूर विहार फेज III) क्षेत्र में यह शटडाउन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा.

---विज्ञापन---

क्या-क्या काम होगा?

इस मेंटेनेंस शटडाउन के दौरान बिजली नेटवर्क के सुधार और रखरखाव का काम किया जाएगा. टैगोर गार्डन में LT Circuit-New LTAB Circuit Laying (एलटी सर्किट बिछाने) का काम होगा. छतरपुर और पंजाबी बाग में Transformer-Network Upgradation (ट्रांसफॉर्मर और नेटवर्क अपग्रेडेशन) का कार्य किया जाएगा. इसके अलावा VSE (मयूर विहार फेज III) डिवीजन में Smart Meter Installation (स्मार्ट मीटर लगाने) का काम किया जाएगा.

क्या करें क्या नहीं?

अगर आपका भी इलाका इस लिस्ट में शामिल हैं, तो आपको चाहिए कि बिजली कटौती से पहले तमाम जरूरी कामों को निपटालें, ताकि आपको बाद में परेशाीन न हो. इसमें मोबाइल चार्ज से लेकर इंन्वर्टर चार्ज सब कर लें. इसी के साथ सुबह पहले ही पानी की टंकी भर लें, ताकि मेंटेनेंस का काम अगर लंबा चलता है, तो आपको ज्यादा दिक्कत न हो. इसके अलावा, जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो 5-10 मिनट बाद ही घर के भारी बिजली उपकरणों जैसे एसी, फ्रिज आदि को चालू करें, क्योंकि वोल्टेज उतार-चढ़ाव की स्थिति में आपका महंगा सामान खराब हो सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: करोल बाग, मयूर विहार, सदर बाजार समेत दिल्ली के इन इलाकों में