CM से मिलने नहीं दिया, युवक ने जहर खाया: टीकमगढ़ में जमीन पर कब्जे की शिकायत करने आया था; लापरवाही बरतने पर DRCS सस्पेंड - Tikamgarh News

Published on 21 अग॰ 2026

टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से नहीं मिलने देने पर युवक ने नगर पालिका दफ्तर के बाहर जहर खा लिया। वह जमीन के सीमांकन और कब्जे की शिकायत लेकर आया था, लेकिन पुलिस ने अंदर नहीं जाने दिया। इससे नाराज होकर यह कदम उठाया। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12

.

वहीं, CM ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर जिला पंजीयक सहकारिता एसके कौशिक को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई दयाराम लोधी की शिकायत पर हुई। दयाराम की मां स्व. रानीबाई की मृत्यु के बाद सहकारी बैंक की मवई शाखा ने नॉमिनी के खाते में राशि ट्रांसफर नहीं की थी।

जमीन के सीमांकन की शिकायत लेकर पहुंचा था

पुलिस के मुताबिक, वार्ड नंबर-1, पुरानी टिहरी निवासी सचेंद्र पिता सिल्ले कुशवाह अपनी पत्नी राधा कुशवाह और बेटी के साथ कार्यक्रम में पहुंचे थे। सचेंद्र मुख्यमंत्री से मिलकर जमीन विवाद की शिकायत करना चाहते थे।

युवक की पत्नी राधा के मुताबिक, टीकमगढ़ किला क्षेत्र में खसरा नंबर 2000, 2002, 2003, 2004, 2005, 2006, 2007 और 2008/2847 की कुल 1.096 एकड़ जमीन उनके परिवार की है।

उनका आरोप है कि जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। कई बार शिकायत के बावजूद पटवारी जमीन का सीमांकन नहीं कर रहा। प्रशासन सही तरीके से सीमांकन कर दे तो जमीन वापस मिल सकती है। परिवार जमीन बेचकर अपना कर्ज चुकाना चाहता है।

युवक को पुलिसकर्मी ऑटो से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

युवक को पुलिसकर्मी ऑटो से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

पुलिस ने युवक को CM से नहीं मिलने दिया

राधा के मुताबिक, वह कार्यक्रम में पहुंचीं तो पुलिस ने उनका आवेदन ले लिया। इसके बाद भी सचेंद्र मुख्यमंत्री से सीधे मिलकर अपनी समस्या बताना चाहते थे। कार्यक्रम स्थल के बाहर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें टैक्सी से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला ने बताया कि युवक ने कौन-सा जहरीला पदार्थ खाया है, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है। उसे निगरानी में रखा गया है और मेडिकल टीम इलाज कर रही है। हालत ठीक होने पर उसे छुट्टी दे दी जाएगी।

मकान पर 5 लाख का लोन, किश्त की चिंता

राधा के मुताबिक, सचेंद्र ने अपने मकान पर 5 लाख रुपए का लोन लिया है। उसकी बैंक किश्त चल रही है। इसके अलावा उधार देने वाले लोग भी रोज पैसे मांग रहे हैं। परिवार का कहना है कि जमीन का विवाद सुलझ जाए तो जमीन बेचकर कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी।

CM ने सुनीं लोगों की शिकायतें

मुख्यमंत्री ने नगर पालिका में आयोजित जनविश्वास कार्यक्रम में लोगों से संवाद किया और शिकायतें सुनीं। इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज की मांग रखी। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद डिप्टी कलेक्टर अंजली शर्मा को प्रभार दिए जाने पर पार्षदों ने नाराजगी जताई।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष और पार्षद अनीश खान ने कहा कि नियम के मुताबिक नगर पालिका उपाध्यक्ष को अध्यक्ष बनाया जाए। या फिर 27 वार्डों के पार्षदों में से वरिष्ठता के आधार पर किसी को अध्यक्ष बनाया जाए।

पानी की समस्या पर CM बोले- बारिश होगी तो पानी भी आएगा

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत तखा के आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों ने पानी की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा- अभी बारिश हो जाएगी, फिर पानी भी आ जाएगा।

कलेक्टर ने बताया कि नई जलावर्धन योजना का काम चल रहा है। जल्द पाइपलाइन डालकर लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिव धाम कुंडेश्वर को कुंडेश्वर लोक बनाने की घोषणा भी की।

……………………..

यह खबर भी पढ़ें

मंच से डिप्टी कलेक्टर, 2 CMO समेत 7 अफसर-कर्मचारी सस्पेंड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी में जन विश्वास अभियान के दौरान CM हेल्पलाइन की शिकायतों और लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने एक डिप्टी कलेक्टर (तत्कालीन तहसीलदार), दो पटवारी, दो मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO), एक सहायक यंत्री और एक तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) समेत 7 अफसर-कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर…