CJP Protest Strategists: दिल्ली (Delhi) में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश हुए।
शुक्रवार (23 अक्टूबर 2026) को मंदिर मार्ग स्थित पुलिस स्टेशन में विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद प्रवक्ता सौरव दास (Saurav Das) ने मीडिया से बातचीत में आंदोलन की अगली रणनीति पर चर्चा की।
CJP फाउंडर अभिजीत दिपके (Abhijit Dipke) के सौरव दास और आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka) की रणनीति तय करने वाले बयान पर दोनों ने कहा कि ऐसा नहीं, संगठन में और भी कईं लोग हैं, जिनके निर्णय अहम है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन की आगे की दिशा का फैसला केवल उनका संगठन नहीं करेगा। इस अभियान से जुड़े अन्य लोगों और समूहों के साथ चर्चा के बाद अगला कदम तय किया जाएगा।
उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) को अंततः इस्तीफा देना पड़ेगा।
Delhi: Cockroach Janta Party (CJP) leaders Saurav Das and Ashutosh Ranka appeared before the Special Executive Magistrate at Mandir Marg police station on Friday, police sources said.
Speaking to reporters, @SauravDassss said, “I would request everyone to respect the proceedings… pic.twitter.com/D2yCqeCch1
— Gaurav Singh (@AAPGauravSingh) October 23, 2026
न्यायिक जानकारी सार्वजनिक करने पर आपत्ति
सौरव दास ने कहा कि विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष चल रही कार्यवाही की जानकारी उनकी ओर से मीडिया को नहीं दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग कार्यवाही से जुड़ी जानकारियां बाहर साझा कर रहे हैं।
दास ने संबंधित लोगों से जिम्मेदारी बरतने और कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करने की अपील की। साथ ही कहा कि जरूरत पड़ने पर वे उचित कार्रवाई का विकल्प भी अपना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Abhijeet Dipke Statement: चीन को लाल आंख नहीं दिखाई जा रही, ट्रंप के सामने बोला नहीं जा रहा, अभिजीत दीपके का केंद्र पर तंज
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा है मामला
CJP के नेता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर हुए प्रदर्शन के बाद सौरव दास और आशुतोष रांका को 14 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।
21 अक्टूबर को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने दोनों की रिहाई का आदेश दिया था। इसके बाद 23 अक्टूबर को वे फिर मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुए। आंदोलन के भविष्य को लेकर संगठन और उससे जुड़े अन्य कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा जारी है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें-https://chat.whatsapp.com/IXahwEVgJHyHpyGZjyYpHk
लेखक
![]()