कंगना रनौत बोलीं CJP के प्रदर्शन में शामिल हुई लड़कियां है ‘गटर छाप’, कइयों संग बनाती है शारीरिक संबंध

Published on 28 जुल॰ 2026

नई दिल्ली(उत्तम हिन्दू न्यूज)- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद और अभिनेत्री Kangana Ranaut ने मंगलवार को CJP के विरोध-प्रदर्शन में शामिल युवा प्रदर्शनकारियों पर तीखा हमला बोला। सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में उन्होंने Gen Z प्रदर्शनकारियों को “Generation Gutter (Gen G)” जेनरेशन गटर करार देते हुए उनके व्यवहार और जीवनशैली पर कड़ी टिप्पणी की।

कंगना ने विशेष रूप से महिला प्रदर्शनकारियों को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि वे जिम्मेदारियों से दूर रहते हुए तथाकथित “स्वतंत्र जीवनशैली” की नकल करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक स्वतंत्रता जिम्मेदारी, आत्मनिर्भरता और कठिन परिश्रम से हासिल होती है, न कि केवल व्यक्तिगत आजादी का दावा करने से।

‘आजादी कमानी पड़ती है’

इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किए गए अपने संदेश में कंगना ने लिखा कि जो महिलाएं वास्तव में स्वतंत्र होती हैं, वे अपने फैसलों की जिम्मेदारी खुद उठाती हैं, अपने दम पर करियर बनाती हैं और परिवार पर बोझ बने बिना जीवन जीती हैं। उन्होंने कहा कि बिना जिम्मेदारी निभाए स्वतंत्र जीवन जीने की कोशिश केवल गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। उन्होंने आगे कहा, “वे ड्रग्स लेने, शराब पीने या कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने की अपनी आजादी का गर्व से दिखावा करते हैं, जबकि बिना असल में आजाद हुए अपने माता-पिता की कमाई पर बेशर्मी से जीते हैं और आजाद जिंदगी जीने के लिए लगातार लड़ते रहते हैं। एक छोटी सी बात याद दिला दूं। आजाद जिंदगी कमानी पड़ती है। अगर आप बिना किसी जिम्मेदारी के आजाद जिंदगी जीने की कोशिश करते हैं तो आप बस एक बिगड़े हुए इंसान हैं। गटर छाप।”

प्रदर्शनकारियों के व्यवहार पर भी उठाए सवाल

कंगना ने NEET मुद्दे को लेकर हुए छात्र आंदोलन में शामिल कुछ प्रदर्शनकारियों की भाषा और व्यवहार की भी आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा और तौर-तरीके बेहद आपत्तिजनक थे और उन्होंने ऐसे व्यवहार पर नाराजगी जताई। एमपी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जेन जी प्रोटेस्ट रील्स की बुराई करते हुए उन्हें उल्टी लाने वाला कहा।

‘इन्हें कौन पैदा कर रहा है’
एक तीखी पोस्ट में कंगना रनौत ने प्रदर्शनकारियों के बात करने और व्यवहार के तरीके का मजाक उड़ाते हुए लिखा, “जिस तरह से वे बात करते हैं और जैसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं, मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी हर फ्रेम में इतनी अजीब और भद्दी चीजें एक साथ नहीं देखीं। छी, इन्हें कौन पैदा कर रहा है और पाल-पोस रहा है?”

CJP ने खत्म किया आंदोलन

उधर, CJP ने हाल ही में जंतर-मंतर पर चल रहे अपने 36 दिन पुराने आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की। संगठन का कहना है कि सरकार द्वारा उसकी प्रमुख मांगें स्वीकार किए जाने के बाद सद्भावना के तहत विरोध-प्रदर्शन वापस लिया गया और धरना स्थल खाली कर दिया गया।

You Might Be Interested In

  • AAP का बड़ा फैसला, मेयर वनीत धीर बनाए गए जालंधर नार्थ के हलका इंचार्ज
  • उत्तराखंड में भारी बारिश से भूस्खलन, दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा, स्कूल-कॉलेज बंद
  • छात्र आंदोलन पर SC का बड़ा फैसला, 18 साल से कम उम्र के छात्रों को तुरंत रिहा करने का आदेश
  • जापान में सबसे बड़ा भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी; 7.1 से दहला गया देश
  • जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, सुनामी की चेतावनी से मचा हड़कंप
  • POK में प्रदर्शन के दौरान हालात बेकाबू, शहबाज सरकार की हिंसक कार्रवाई में 20 से ज्यादा लोगों की गई जान, कई घायल