Chauhan Movie: अजय देवगन की 'चौहान' में विक्रांत मैसी की एंट्री, निभाएंगे ऐसा किरदार

Published on 27 जुल॰ 2026

Vikran Massey in Chauhan Movie: विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं, जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई. इस रोमांटिक सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है. इसी बीच, पता चला है कि विक्रांत मैसी की साल 2026 की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर में एंट्री हो गई है. खबर है कि अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘चौहान’ में विक्रांत मैसी को एक बड़ा रोल मिल गया है और उनके किरदार से फिल्म में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.

जून 2026 में अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘चौहान’ की अनाउंसमेंट हुई और अब इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्रांत मैसी इस फिल्म की स्टारकास्ट का हिस्सा बन गए हैं. बताया जा रहा है कि वो फिल्म में एक अहम निगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे. आइए जानते हैं इससे जुड़ी और जानकारी.

चौहान में विक्रांत मैसी की एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आनंद एल राय ने अजय देवगन की एक्शन फिल्म ‘चौहान’ में विक्रांत मैसी को एक अहम रोल के लिए साइन कर लिया है. सच्ची घटनाओं पर आधारित इस एक्शन थ्रिलर में विक्रांत मैसी ऐसे अवतार में दिखाई देंगे, जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा. विक्रांत एक ग्रे शेड वाले किरदार में नजर आएंगे और अजय देवगन के साथ उनकी टक्कर होगी यानी ‘चौहान’ में विक्रांत मैसीन और अजय देवगन आमने-सामने होंगे.

यह भी पढ़ें – 15 साल पहले आई वो फिल्म, जिसने 147 करोड़ कमाए और मेकर्स के लिए 600 करोड़ कमाने के रास्ते खोल दिए

कब रिलीज होगी चौहान?

रिपोर्ट्स की मानें तो विक्रांत को ‘चौहान’ की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई और उन्होंने इस किरदार के लिए तुरंत हां कह दिया. ‘चौहान’ की शूटिंग 2026 के आखिर में शुरू होने वाली है और इसे 1 अक्टूबर 2027 को थिएटरों में रिलीज किया जाएगा. फिलहाल प्री-प्रोडक्शन का काम जोर-शोर से चल रहा है. इस फिल्म का डायरेक्शन नीरज यादव ने किया है. इसे जियो स्टूडियोज और कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है.

सना चौधरी

सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More

google button