CG Fake Transfer Order: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) में 19 शिक्षकों और व्याख्याताओं के ट्रांसफर से जुड़ा फर्जी आदेश सामने आया है। लोक शिक्षण संचालनालय (Directorate of Public Instruction) ने 6 अगस्त 2026 को जारी बताए जा रहे इस आदेश को फर्जी बताया है। मामले में अब प्रदेश के 15 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।
19 शिक्षकों के ट्रांसफर का था फर्जी आदेश
जानकारी के मुताबिक, फर्जी आदेश में 19 शासकीय शिक्षकों और व्याख्याताओं का ट्रांसफर दिखाया गया था। आदेश (CG Fake Transfer Order) को शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के आधिकारिक लेटरहेड पर तैयार किया गया था। मामले की जानकारी सामने आने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने इसे फर्जी करार देते हुए जांच शुरू कर दी है।
सरकारी लेटरहेड और हस्ताक्षर का दुरुपयोग
विभाग के अनुसार, फर्जी ट्रांसफर आदेश (Fake Transfer Order) में स्कूल शिक्षा विभाग के सरकारी लेटरहेड का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा अवर सचिव आर.पी. वर्मा के नाम, पदमुद्रा और हस्ताक्षर का भी कथित तौर पर दुरुपयोग किया गया।
फर्जी आदेश में ESTB-102/755/2026/20-3 क्रमांक और 6 अगस्त 2026 की तारीख दर्ज थी। आदेश की जांच के बाद विभाग ने इसे फर्जी बताया है।
15 जिलों के DEO से मांगी रिपोर्ट
लोक शिक्षण संचालनालय ने 14 अक्टूबर को जारी पत्र के जरिए 15 जिलों के DEO (CG Fake Transfer Order) को मामले से जुड़े दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से यह भी पूछा गया है कि फर्जी आदेश के आधार पर संबंधित कर्मचारियों ने कोई कार्रवाई या ज्वाइनिंग तो नहीं की।
विभाग ने कहा है कि मामले में संबंधित शासकीय सेवकों की भूमिका की जानकारी जुटाई जाएगी। जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: MP Investment: सीएम मोहन यादव आंध्रप्रदेश में निवेशकों से मिले, बोले- एमपी में निवेश हर दृष्टि से देगा लाभ, टेक्सटाइल से लेकर ऊर्जा तक निवेश पर चर्चा
देखें फर्जी आदेश
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/17/cg-fake-transfer-order-2026-10-17-20-54-41.webp)
यह भी पढ़ें: Kabirdham Baiga Childrens Death Case: 5 बैगा बच्चों की मौत पर गरमाई सियासत, देवेंद्र यादव ने सरकार को घेरा, संतोष पांडेय बोले- फालतू बातें
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/17/cg-fake-transfer-order-2026-10-17-20-55-09.webp)
यह भी पढ़ें: Surajpur Balwa: सूरजपुर के कुबेरपुर गांव में हालात बेकाबू, तहसीलदार-SDOP-TI को बनाया बंधक; ट्रैक्टर और क्रेशर में लगाई आग
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/17/cg-fake-transfer-order-2026-10-17-20-55-32.webp)
यह भी पढ़ें: Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी केस में CBI का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ के हरिद्वार आवास पर छापा
लेखक
![]()