Census 2027: जाति, धर्म, नौकरी से लेकर कोविड वैक्सीन तक..., जानें जनगणना के 40 सवालों में क्या-क्या होगा?

Published on 14 अग॰ 2026

Census 2027 जनगणना का मतलब देश की सामाजिक संरचना की ज्यादा विस्तृत तस्वीर तैयार करना है. इससे अलग-अलग सामाजिक समूहों की आबादी और उनकी स्थिति से जुड़े आंकड़े सामने आ सकेंगे.

Published byAmit Kasana

Census 2027 जनगणना का मतलब देश की सामाजिक संरचना की ज्यादा विस्तृत तस्वीर तैयार करना है. इससे अलग-अलग सामाजिक समूहों की आबादी और उनकी स्थिति से जुड़े आंकड़े सामने आ सकेंगे.

author-image

New Update

Census 2027, Census के 40 सवाल, Census 2027 questions,Census 2027 caste census,Census 2027 form,Population Enumeration 2027Census 2027 caste details,Census 2027 Covid vaccination

Census 2027

Census 2027 भारत में होने वाली अगली जनगणना इस बार कई मायनों में अलग रहने वाली है. दरअसल, सरकार ने Population Enumeration के लिए 40 सवालों वाला फॉर्म नोटिफाई कर दिया है. इसमें लोगों की सामाजिक और व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ जाति से जुड़ा सवाल भी शामिल किया गया है. 

बता दें पहली बार आजादी के बाद सभी समुदायों की जातिगत जानकारी जुटाने की प्रक्रिया को जनगणना में शामिल किया जा रहा है. इसके अलावा कोविड-19 वैक्सीनेशन से जुड़ी जानकारी भी फॉर्म का हिस्सा बनाया गया है. 

जाति और SC-ST की जानकारी भी देनी होगी

इस बार जनगणना में सिर्फ यह नहीं पूछा जाएगा कि कोई व्यक्ति अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से है या नहीं बल्कि उसकी जाति का विवरण भी दर्ज किया जाएगा. सरकार ने पहले ही साफ किया था कि जाति की गणना Population Enumeration चरण में की जाएगी. सरकार का तर्क है कि इसका मकसद देश की सामाजिक संरचना की ज्यादा विस्तृत तस्वीर तैयार करना है. इससे अलग-अलग सामाजिक समूहों की आबादी और उनकी स्थिति से जुड़े आंकड़े सामने आ सकेंगे.

MHA has notified the Household Schedule for Census of India 2027.

The schedule covers 40 key parameters, including demographic details, education, employment, migration, disability, digital literacy, bank accounts, mobile number, Aadhaar, Voter ID, passport and driving… pic.twitter.com/Zh1rEN1mzp

— Central Secretariat Service Forum (@CSSforum_) August 14, 2026

पूछे जा सकते हैं ये 40 सवाल...

व्यक्ति की पहचान और सामाजिक जानकारी...

1. व्यक्ति का नाम क्या है?
2. परिवार के मुखिया से उसका रिश्ता क्या है?
3. व्यक्ति का लिंग क्या है?
4. उसकी उम्र/जन्म से जुड़ी जानकारी क्या है?
5. उसकी वैवाहिक स्थिति क्या है?
6. क्या वह SC/ST या अन्य सामाजिक श्रेणी में आता है?
7. उसकी जाति क्या है?
8. उसका धर्म क्या है?
9. उसकी मातृभाषा क्या है?
10. वह कौन-कौन सी अन्य भाषाएं जानता है?

पढ़ाई, काम और आर्थिक जानकारी...

11. उसकी शिक्षा का स्तर क्या है?
12. वह पढ़ रहा है या नहीं?
13. वह काम करता है या नहीं?
14. उसका मुख्य काम/पेशा क्या है?
15. वह किस तरह के आर्थिक काम से जुड़ा है?
16. काम करने की उसकी स्थिति क्या है?
17. काम की जगह और निवास के बीच माइग्रेशन से जुड़ी जानकारी क्या है?
18. वह पहले कहां रहता था?
19. स्थान बदलने की मुख्य वजह क्या थी?
20. देश/राज्य के भीतर उसके स्थानांतरण से जुड़ी जानकारी क्या है?

परिवार और वैवाहिक स्थिति... फर्टटिलिटी 

21. परिवार में कितने सदस्य हैं?
22. परिवार में कितने विवाहित जोड़े हैं?
23. व्यक्ति की शादी की स्थिति क्या है?
24. विवाहित महिलाओं से जुड़ी फर्टिलिटी संबंधी जानकारी है?
25. बच्चों की संख्या से संबंधित जानकारी क्या है?

स्वास्थ्य और कोविड से जुड़े सवाल...

26. क्या व्यक्ति दिव्यांगता से संबंधित किसी श्रेणी में आता है?
27. दिव्यांगता का प्रकार क्या है?
28. कोविड-19 का टीका लगवाया गया था या नहीं?
29. कोविड वैक्सीनेशन से जुड़ी जानकारी क्या है?
30. कोविड का टीका किस स्थान पर लगवाया गया था?

घर और रहने से जुड़ी जानकारी...

31. व्यक्ति/परिवार का सामान्य निवास कहां है?
32. घर की स्थिति और रहने की व्यवस्था कैसी है?
33. परिवार के सामान्य निवास से जुड़ी जानकारी क्या है?
34. परिवार का घर किस तरह की व्यवस्था में आता है?
35. परिवार के रहने और migration से जुड़े विवरण क्या हैं?

जनगणना में जरूरी अन्य जानकारी...

36. व्यक्ति की वर्तमान निवास स्थिति क्या है?
37. वह परिवार में किस भूमिका में है?
38. परिवार के सदस्यों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़ी जानकारी क्या है?
39. जनगणना के लिए आवश्यक संपर्क/संचार से जुड़ी जानकारी क्या है?
40. व्यक्ति/परिवार से संबंधित अन्य निर्धारित जनसांख्यिकीय जानकारी क्या है?

Explainer: पाकिस्तान के साथ 4 बड़े युद्ध में कौन बना भारत का साथी? इन देशों ने दिया हमारे दुश्मन का साथ

खबर अपडेट की जा रही है