CBI ने ED के दो अधिकारियों को 5 लाख रुपये की रिश्वत मामले में पकड़ा है. लखनऊ ED जोन के इनफोर्समेंट अफसर दीपक कुमार और हेड कॉन्स्टेबल मनोज द्विवेदी गिरफ्तार हुए हैं.
Written By : रवि यादव | Updated at : 23 Oct 2026 10:48 PM (IST)

सीबीआई ने ईडी के अधिकारियों को गिरफ्तार किया है.
CBI ने ED के दो अधिकारियों को ₹5 लाख रिश्वत मामले में पकड़ा है. लखनऊ ED जोन के इनफोर्समेंट अफसर दीपक कुमार और हेड कॉन्स्टेबल मनोज द्विवेदी गिरफ्तार हुए हैं. शिकायतकर्ता के पिता से ED केस में मदद के बदले 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी.
CBI ने 23 अक्टूबर को ट्रैप लगाकर मनोज द्विवेदी को 5 लाख रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा. आरोप है कि रिश्वत इन्फोर्समेंट अफसर दीपक कुमार के लिए ली जा रही थी. दोनों आरोपियों को CBI ने हिरासत में लिया. आगे की जांच जारी है.
CBI Apprehends Two Officials of Enforcement Directorate in Rs. Five Lakh Bribery case https://t.co/w0QD6IjFpC
— Central Bureau of Investigation (India) (@CBIHeadquarters) October 23, 2026
CBI की तरफ से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के तहत, लखनऊ जोन स्थित ईडी ऑफिस ने एक प्रवर्तन अधिकारी और एक हैड कांस्टेबल को रिश्वतखोरी के मामले में पकड़ा है. सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर 23.10.2026 को प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ के हेड कांस्टेबल और ईडी, लखनऊ के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
शिकायतकर्ता के पिता से मांगी थी रिश्वत
आरोप है कि ईडी के आरोपी हेड कांस्टेबल ने शिकायतकर्ता के पिता से ईडी के मामले में मदद करने के बदले रिश्वत मांगी थी. इस मामले में शिकायतकर्ता के पिता को अगस्त औऱ सितंबर 2026 में प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ जोन से दो समन मिले थे.
पांच लाख की रिश्वत की कर रहा था मांग
सीबीआई ने 23.10.2026 को एक जाल बिछाया. ईडी, लखनऊ जोन के आरोप हेड कांस्टेबल को उस समय रंगे हाथों पकड़ लिया, जब वह ईडी-लखनऊ जोन के प्रवर्तन अधिकारी की ओर से शिकायतकर्ता पिता को ईडी मामले में फायदा पहुंचाने के लिए 5 लाख की रिश्वत मांग रहा था और ले रहा था. दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है. मामले की आगे की जांच की जा रही है.
अपडेट जारी है...

About the author रवि यादव
रवि यादव एबीपी न्यूज़ में सीनियर कॉरेस्पोंडेंट (वरिष्ठ संवाददाता) हैं. CBI, NIA, ED, इनकम टैक्स, कस्टम्स और नारकोटिक्स को कवर करते हैं. इसके साथ ही हरियाणा, हिमाचल और पंजाब की राजनीति पर नजर रखते हैं. NEET-UG 2026 परीक्षा घोटाला, अनिल अंबानी से जुड़े ED और CBI मामले, ACP राजबीर सिंह हत्याकांड, हरियाणा में बाबा रामपाल से जुड़ा मामला, हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन, बाबा राम रहीम से जुड़ा मामला, रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ा जमीन घोटाला, ऐश्वर्या राय - सुकेश/जैकलीन ED मामले का खुलासा, राहुल गांधी और सोनिया गांधी से जुड़े ED मामलों को प्रमुखता से कवर किया है.
रवि यादव के पास पत्रकारिता में करीब 20 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले पंजाब केसरी, आज समाज, लाइव इंडिया, हरियाणा न्यूज़, तहलका, नेटवर्क 18, दैनिक भास्कर और भारत-24 जैसे संस्थानों के साथ काम किया है. देश के जटिल मामलों की जांच रिपोर्ट पढ़ने, जांच एजेंसियों के काम करने के तरीकों को समझने और जांच में इस्तेमाल होने वाली नई तकनीकों से अपडेट रहने में काफी रुचि है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी, हरियाणा से मास कम्युनिकेशन में एमए की डिग्री हासिल की. MDU रोहतक से राजनीति विज्ञान में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) किया है. संपर्क करें- [email protected]
Read More
Published at : 23 Oct 2026 10:26 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola