BRICS समिट के दौरान डॉलर वाली चर्चा हर तरफ हो रही है. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रिक्स के सदस्य देशों से अपने पेमेंट सिस्टम को आपस में जोड़ने और स्थानीय करेंसी में व्यापार को बढ़ावा देने की बात कही है. BRICS का हमेशा से ये एजेंडा रहा है कि आपसी व्यापार के लिए अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम की जाए.
अब BRICS देशों के बीच अपनी करेंसी में पेमेंट को आसान बनाने पर विचार किया जा रहा है. इसके लिए Cross-Border Digital Payments और Central Bank Digital Currency यानी CBDC को आपस में जोड़ने के विकल्पों पर काम चल रहा है.
Fast Payment Systems को जोड़ने का विचार
जिस तरह UPI ने देश में डिजिटल भुगतान को आसान बनाया है. उसी तरह BRICS देशों के अलग-अलग Fast Payment Systems को आपस में जोड़ने का विचार है, जिससे भुगतान आसान हो जाएगा और डॉलर की जरूरत कम हो जाएगी.
हालांकि अभी किसी एक मॉडल को अंतिम रूप नहीं दिया गया है. BRICS का फोकस अपनी नई करेंसी बनाने पर नहीं, बल्कि अपनी अपनी करेंसी में डिजिटल भुगतान करने पर है.
BRICS देशों के बीच पेमेंट सिस्टम को लेकर एक और बड़े प्लान पर विचार हो रहा है, जिससे हर डील के लिए अलग से भुगतान करने की जरूरत कम हो सकती है.
यानी दो देशों के बीच होने वाले हर लेनदेन का भुगतान अलग-अलग करने के बजाय, पूरे व्यापार का हिसाब एक साथ देखा जा सकता है.
डॉलर पर निर्भरता कम करने की कवायद
एक तय अवधि के दौरान दो देशों के आपसी व्यापार का पूरा हिसाब जोड़ा जाएगा. एक-दूसरे से कितना सामान खरीदा और कितना बेचाउसके अंतर का ही भुगतान किया जाएगा. इससे विदेशी मुद्रा में लेन-देन कम हो सकता है. साथ ही डॉलर पर निर्भरता भी कम हो जाएगी.
यहां ये जरूर बता दें कि अभी इसको लेकर कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन इस बार ब्रिक्स समिट में इस पर खास फोकस है. ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने भी इस बात पर जोर दिया कि डॉलर पर निर्भरता कम की जाए और ब्रिक्स देश अपनी अपनी करेंसी में आपसी व्यापार बढ़ाएं.
ब्यूरो रिपोर्ट, टीवी9 भारतवर्ष
ये भी पढ़ें- India Russia Summit: PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात, सहयोग और वैश्विक तनाव पर बात
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More