|
Breaking News Live Update 19 August: देश-विदेश में आज 19 अगस्त की बड़ी खबरें कौन सी हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश में क्या बड़ा घटनाक्रम है
New Update
/bansal-news/media/media_files/2026/08/19/breaking-news-live-update-19-august-2026-08-19-09-04-28.jpg)
Breaking News Live Update 19 August: देश-विदेश में आज 19 अगस्त की बड़ी खबरें कौन सी हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश में क्या बड़ा घटनाक्रम है साथ ही राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी चल रही है। इसके लिए पढ़ें आज 19 अगस्त की ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज।
Aug 19, 2026 12:46 IST
तमिलनाडु की विजय सरकार ने छात्रों के राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होने पर रोक वाला आदेश लिया वापस
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/19/tamilnadu-sarkar-vijay-thalapati-2026-08-19-12-46-34.jpg)
तमिलनाडु में छात्रों के राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल होने को लेकर राज्य सरकार ने अपना फैसला बदल दिया है। सरकार ने 14 अगस्त को जारी उस आदेश को वापस ले लिया है, जिसमें स्कूल और कॉलेज के छात्रों को राजनीतिक प्रदर्शनों से दूर रहने के निर्देश दिए गए थे। इस आदेश में खास तौर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP और लेफ्ट पार्टियों की ओर से आयोजित प्रदर्शनों में छात्रों की भागीदारी रोकने की बात कही गई थी। आदेश सामने आने के बाद इसको लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सवाल उठने लगे थे। अब सरकार के शिक्षा विभाग ने बुधवार, 19 अगस्त को इस आदेश को वापस लेने की पुष्टि की है। इसके बाद छात्रों को राजनीतिक प्रदर्शनों से दूर रखने वाला यह निर्देश प्रभावी नहीं रहेगा।
Aug 19, 2026 11:57 IST
गॉल टेस्ट में जीत से 4 विकेट दूर भारत, श्रीलंका ने 156 रन पर गंवाए 6 विकेट
Galle Test India Sri Ianka Cricket Match: गॉल टेस्ट के पांचवें दिन भारतीय टीम जीत से महज 4 विकेट दूर है। 372 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 156 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। भारत की जीत की उम्मीदें अब काफी मजबूत हो गई हैं।
श्रीलंका के लिए धनंजय डी सिल्वा ने 59 रन की पारी खेली, लेकिन उन्हें रविंद्र जडेजा ने आउट कर पवेलियन भेज दिया। धनंजय ने सोनल दिनूषा के साथ पांचवें विकेट के लिए 95 रन की अहम साझेदारी की। दिनूषा अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं और अभी क्रीज पर मौजूद हैं।
इससे पहले भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे, जबकि श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई थी। भारत को पहली पारी के आधार पर 178 रन की बढ़त मिली। इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा। अब श्रीलंका को जीत के लिए 216 रन और चाहिए, जबकि भारत को टेस्ट अपने नाम करने के लिए सिर्फ 4 विकेट की जरूरत है।
Aug 19, 2026 11:43 IST
कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोग जिंदा जले, 6 घायल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/19/kolkata-mirza-hotel-fire-2026-08-19-11-43-11.jpeg)
Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के होटल में मंगलवार देररात दर्दनाक हादसा हो गया। जहां 9 लोग जिंदा जल गए। तो वहीं 6 घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की वजह एसी में ब्लास्ट हो सकती है। पूरा मामला यहां के फ्री स्कूल स्ट्रीट स्थित एक होटल का है। जहां देखते ही देखते आसपास के होटलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त गहरी नींद में सो रहे थे। इस दुखद घटना में एक मासूम बच्चे और महिला सहित नौ लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। प्राथमिक तौर पर जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे।
Aug 19, 2026 10:55 IST
आजम खान के 10 ठिकानों पर ED की रेड, दिल्ली से लेकर रामपुर-सहारनपुर तक छापेमारी जारी
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/19/azam-khan-ed-raid-2026-08-19-10-55-14.png)
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED की अलग-अलग टीमों ने मंगलवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश के रामपुर और सहारनपुर में कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी PMLA के तहत की गई। जांच एजेंसी की टीमों ने आजम खान से जुड़े ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से संबंधित परिसरों को जांच के दायरे में लिया। एक साथ कई स्थानों पर कार्रवाई होने से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ED की टीमें दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं। हालांकि, छापेमारी के दौरान क्या-क्या मिला, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है।
लेखक