Bihar: न घूस लेंगे, न ही देंगे... सरकारी कर्मचारियों ने लिया भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का संकल्प

Published on 26 अक्टू॰ 2026

विभागीय भ्रष्टाचार पर काबू पाने के लिए बिहार में अनोखी मुहिम शुरू की गई है. प्रदेश में राज्यव्यापी सतर्कता अभिचेतना सप्ताह चलाया जा रहा है. इसके तहत सोमवार को पटना के विकास भवन स्थित शिक्षा विभाग के सभागार में पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई.

इस दौरान बिहार सरकार के इन कर्मचारियों ने न तो रिश्वत लेने और न ही देने की शपथ ली. साथ ही, भ्रष्टाचार से जुड़ी किसी भी घटना की जानकारी संबंधित एजेंसी को देने का संकल्प लिया.

भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाने की पहल

राज्यव्यापी सतर्कता अभिचेतना सप्ताह के तहत शुरू हुए इस अवसर पर निदेशक प्रशासन विजय कुमार पांडेय ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी. पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा.

एक नवंबर तक चलेगा अभियान

राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत सोमवार से हुई. यह एक नवंबर तक चलेगा. इसका उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करना और ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत करना है.

जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम

गौरतलब है कि बिहार राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना है ताकि आम लोगों को सुविधाएं हों.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button