Bigg Boss 20 Top 5 Finalists: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में हर गुजरते दिन के साथ मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है।
घर के सदस्यों के बीच बदलते रिश्तों और रणनीतियों के बीच अब फिनाले को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
इसी दौरान कंटेस्टेंट उदिति सिंह (Uditi Singh) ने अरिश्फा खान (Arishfa Khan) के साथ बातचीत में उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताए, जो उनके मुताबिक फाइनल तक पहुंच सकते हैं।
Uditi reveals her Top 5! 👀🔥 Now let’s see whose predictions come true! ❤️✨#UditiSingh#BiggBoss20#BiggBoss#QaziTouqeerpic.twitter.com/EoVZDQMPBu
— cristty (@cristty__) October 22, 2026
इन पांच कंटेस्टेंट्स को बताया मजबूत दावेदार
लाइव स्ट्रीमिंग (Live streaming) के दौरान उदिति ने बताया कि माही विज के पूछने पर उन्होंने गुल्लू (Gullu), काजी तौकीर (Qazi Touqeer), स्काउट (ScoutOP), अरिश्फा खान और माही विज (Mahhi Vij) का नाम लिया था।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अनुमान अब तक के प्रदर्शन और खेल की परिस्थितियों पर आधारित है, न कि उनकी व्यक्तिगत पसंद पर।
हालांकि, उदिति ने यह भी कहा कि वह अरिश्फा को फिनाले में देखना चाहती हैं।
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 22, 2026
स्काउट को क्यों माना मजबूत खिलाड़ी?
अरिश्फा ने जब स्काउट को टॉप-5 में शामिल करने की वजह पूछी, तो उदिति ने उनकी लोकप्रियता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गेमिंग की दुनिया में स्काउट की बड़ी फैन फॉलोइंग है, जिसका फायदा उन्हें दर्शकों की वोटिंग में मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Aman Gandhi Interview: बिग बॉस में क्यों नहीं दिखी अमन गांधी की असली पर्सनैलिटी? एलिमिनेशन के बाद एक्टर ने बताई ये वजह
आसिफ खान की सेहत पर विवाद
दूसरी ओर, शो में काजी तौकीर और आसिफ खान के बीच हुए विवाद ने भी चर्चा बढ़ा दी है। आसिफ की पत्नी जेबा ने सोशल मीडिया (Social Media) पोस्ट में बताया कि उनके पति को 34 साल की उम्र में गंभीर हार्ट अटैक आया था।
उन्होंने दावा किया कि इलाज के दौरान आसिफ की कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज मिला और स्टेंट लगाना पड़ा।
जेबा ने क्या जताई नाराजगी
जेबा ने परिवार को धमकियां मिलने की बात भी कही और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का मजाक उड़ाने पर नाराजगी जताई।
फिलहाल उदिति की टॉप-5 सूची केवल उनका अनुमान है। वास्तविक फाइनलिस्ट का फैसला शो के आगामी मुकाबलों और दर्शकों के वोटों से होगा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें-https://chat.whatsapp.com/IXahwEVgJHyHpyGZjyYpHk