Bigg Boss 20 Contestants List: पॉपुलर रियलिटी शो Bigg Boss 20 नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौट आया है।
इस बार भी शो में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं। सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर शो को होस्ट कर रहे हैं। इस सीजन में प्रतियोगियों को गेम में बने रहने के लिए दो मौके मिलने का कॉन्सेप्ट रखा गया है। आइए जानते हैं शो में शामिल कंटेस्टेंट्स (Bigg Boss 20 Contestants List) के बारे में।
1. ऋति तिवारी (Rhiti Tiwari)
अभिनेता और राजनेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की बेटी ऋति तिवारी ने बिग बॉस हाउस में एंट्री की है। मनोज तिवारी खुद भी शो के पुराने सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुके हैं। इस बार वह प्रतियोगी के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी बेटी को सपोर्ट करने पहुंचे।
2. कनिका मान (Kanika Mann)
टीवी अभिनेत्री और मॉडल कनिका मान (Kanika Mann) को ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ से लोकप्रियता मिली। इसके अलावा वह ‘रूहानियत’ और ‘चांद सिफारिश’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। कनिका ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में भी हिस्सा ले चुकी हैं। अब बिग बॉस में उनका अलग अंदाज देखने को मिलेगा।
3. आसिफ खान (Asif Khan)
वेब सीरीज ‘पंचायत’ (Panchayat) में गणेश उर्फ ‘दामाद जी’ के किरदार से पहचान बनाने वाले आसिफ खान (Asif Khan) भी शो का हिस्सा हैं। राजस्थान (Rajasthan News) के निम्बाहेड़ा से ताल्लुक रखने वाले आसिफ ने जयपुर (Jaipur News) में थिएटर किया और बाद में अभिनय के लिए मुंबई (Mumbai) का रुख किया। ‘मिर्जापुर’, ‘पाताल लोक’ और ‘पंचायत’ के अलावा वह फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
4. ईशा रिखी (Isha Rikhi)
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री (Punjabi film industry) से जुड़ी अभिनेत्री ईशा रिखी (Isha Rikhi) बिग बॉस के घर पहुंची हैं। शो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के मुश्किल दौर का जिक्र किया और भावुक भी नजर आईं। उन्होंने इस विषय पर ज्यादा विस्तार से बात करने से फिलहाल इनकार किया।
5. काजी (Qazi)
काजी को म्यूजिक रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ (Fame Gurukul) से पहचान मिली थी। लंबे अंतराल के बाद वह एक बार फिर टीवी पर दिखाई दे रहे हैं। शो में उन्होंने अपने पुराने म्यूजिक प्रोजेक्ट्स और फिल्मी सितारों के साथ काम करने से जुड़े किस्से भी साझा किए।
6. रोहेद खान (Rohed Khan)
ऑस्ट्रिया में जन्मे अभिनेता रोहेद खान (Rohed Khan) भी बिग बॉस हाउस में पहुंचे हैं। वह ‘तेजस’ और ‘सरजमीन’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। अब रियलिटी शो में उनकी रणनीति और व्यक्तित्व दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।
ये खबर भी पढ़ें:माही विज का अजीब बयान, Bigg Boss 20 को कहा 'Divorce Special' , कंटेस्टेंट्स भी रह गए हैरान
7. आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)
भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भी इस सीजन की प्रतियोगी हैं। भोजपुरी अभिनेता और सांसद रह चुके दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ उन्हें शुभकामनाएं देने बिग बॉस हाउस पहुंचे।
8. लव गिल (Love Gill)
लव गिल को दर्शकों के वोट के आधार पर शो में जगह मिली। उन्होंने रिया अहिर (Love Gill) को पीछे छोड़ते हुए बिग बॉस के घर में एंट्री हासिल की। उनके लिए दर्शकों का समर्थन इस सफर में अहम भूमिका निभा सकता है।
ये खबर भी पढ़ें:उम्र 23, तेवर फुल टाइट! पहले दिन ही Gen-Z ने बिग बॉस में मचाया गदर, आम्रपाली दुबे से हुई तीखी बहस
9. मैरी कॉम (Mary Kom)
भारत की मशहूर ओलंपिक बॉक्सर मैरी कॉम (Mary Kom) की बिग बॉस में एंट्री ने सभी का ध्यान खींचा है। उनके जुड़वां बेटे उन्हें शो में छोड़ने पहुंचे। मैरी कॉम की जिंदगी पर बनी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने उनकी भूमिका निभाई थी।
10. हर्ष मचारे उर्फ यंग डीएसए (Harsh Machare aka Young DSA)
पुणे के रैपर हर्ष विजय मचारे (Harsh Machare) अपने स्टेज नाम यंग डीएसए (Young DSA) से पहचाने जाते हैं। वह देसी हिप-हॉप से जुड़े कलाकार हैं और अपने म्यूजिक (Music) के जरिए पहचान बना रहे हैं। बिग बॉस में उनकी एंट्री शो में म्यूजिक और हिप-हॉप का नया रंग जोड़ सकती है।
ये खबर भी पढ़ें:Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में माही विज की एंट्री पर एक्स हसबैंड जय भानुशाली का पोस्ट वायरल, लिखा- डॉन घर में आ चुका है