BHEL Bhopal: भोपाल के BHEL कारखाने से 21 कॉपर रोल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुए 547 किलो कॉपर की BHEL Bhopal: सीआईएसएफ की कड़ी सुरक्षा वाले भेल भोपाल ( BHEL Bhopal) में चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें 12 दिन बाद FIR हुई है। बताते हैं, भेल कारखाने से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रबंधन अपने स्तर पर निपटा रहा था।
आठ दिन पहले हुई चोरी (BHEL Bhopal Theft) में रविवार, 25 अक्टूबर को गोविंदपुरा थाने में केस दर्ज कराया गया। शिकायत में 547 किलो कॉपर रोल चोरी बताई गई। जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख रुपए है। इसमें 21 कॉपर रोल चोरी होना दर्ज किया गया है।
यहां बता दें, भेल में करीब 220 सीआईएसएफ के जवान तैनात हैं। इन हर महीने करीब दो करोड़ रुपए खर्च होता है।
सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत से चोरी !
जानकार के अनुसार, बीएचईएल कारखाने के प्रोडक्शन यूनिट से 21 कॉपर रोल गायब हो गए। जिनका वजन करीब 547 किलो था। बताते हैं, ठेकेदार के दो कर्मचारियों ने सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत से लोडिंग वाहन में डाले और निकल लिए।
आरोपियों की पहचान, केस अज्ञात के खिलाफ
आठ दिन पहले गायब हुए इन कॉपर रोलों रिपोर्ट भेल प्रबंधन ने रविवार, 25 अक्टूबर को गोविंदपुरा पुलिस में की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ नकबजनी का केस दर्ज किया है। बताते हैं, पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
CCTV में चोरी की वारदात कैद
गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार, भेल के प्रोडक्शन यूनिट से 12-13 अक्टूबर की दरम्यानी रात कॉपर के 21 रोल चोरी हो गए थे। जिसका वजन करीब 547 किलोग्राम है। जब इस चोरी का पता चला तो भेल प्रबंधन की कमेटी ने जांच की। सीसीटीवी फुटेज में ठेकेदार के दो कर्मचारी लोडिंग वाहन से कॉपर रोल ले जाते हुए दिखाई दिए। इस पूरे मामले में एक सुरक्षाकर्मी की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। बताते हैं, उसकी मदद से ही कॉपर कारखाने से बाहर निकला था। पुलिस ने संदेहियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
GM की कार में भी पकड़ाया था कॉपर
दो महीने पहले भेल भोपाल के एक जीएम की गाड़ी से भी 20 किलो कॉपर पकड़ाया था। मामला दबाने की कोशिश की गई, लेकिन सार्वजनिक होने पर 4-5 किलो कॉपर चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई।
ये खबर भी पढ़ें:MP Tendu Patta Bonus: शहडोल में 8.66 लाख से ज्यादा तेंदूपत्ता हितग्राहियों को CM ने बांटा बोनस, कई घोषणाएं भी की
10 पहले CISF DGP ने किया विजिट
भेल भोपाल में सुरक्षा की शिकायतों के बाद 10 दिन पहले ही सीआईएसएफ की डीजीपी ने कारखाने में विजिट किया था। व्यवस्थाएं देखीं थीं। कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी में फेरबदल भी किए थे।
ये खबर भी पढ़ें: Railway Officer Harassment Case: बिलासपुर में रेल अफसर पर सेक्स के लिए दबाव बनाने का आरोप, महिला बोली- नौकरी से निकालने धमकी दी
चोरी मामले में एक कर्मचारी सस्पेंड
कुछ दिन पहले एक चोरी के एक मामले में भेल कर्मचारी को सस्पेंड भी किया जा चुका है। बदनामी का हवाला देकर फिलहाल उसे दबा दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: MP Vidhansabha Winter Session: मप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 से 26 दिसंबर तक! बीच में मनेगा स्थापना दिवस; 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट लाएगी सरकार
भेल के PRO ने क्या कहा ?
अधिकतर मामलों में भेल के पीआरओ उपेद्र कुमार सिंह ने संपर्क करने पर बात नहीं हो सकी। हालांकि व्हाट्सअप मैसेज में सिर्फ इतना बताया कि हाल के मामले में 525 किलो कॉपर चोरी की FIR की गई है। साथ ही लिखा- मेरी पास विशेष जानकारी नहीं है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें- https://chat.whatsapp.com/IXahwEVgJHyHpyGZjyYpHk